फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police stopped the farmers going to stop the train, took the memorandum

रेल रोकने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, लिया ज्ञापन

Tue, 19 Oct 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the farmers going to stop the train, took the memorandum
किसान आंदोलन को लेकर परसीपुर रेलवे स्टेशन पर मुस्तैद पुलिस। संवाद - फोटो : BHADOHI
लखीमपुर खीरी मामले को लेकर आंदोलित किसान संगठन का सोमवार को प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन जिले में प्रभावी नहीं रहा। पुलिस ने किसानों को रेलवे स्टेशनों के बाहर ही रोक लिया। नाराज किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और किसानों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। बाद में किसान संबंधित को ज्ञापन सौंप कर लौट गए।
विज्ञापन

जंगीगंज स्टेशन पर 7.30 बजे केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार चौबे ने कहा कि सरकार किसानों के नाम पर राजनीति कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। शांति पूर्वक अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने वालों को सरकार और जनप्रतिनिधि वाहनों से कुचल रहे हैं जिसका उदाहरण लखीमपुर खीरी है। जब तक तीनों काले कानून वापस नहीं हो जाते हैं तब तक विरोध नहीं रुकेगा। इस दौरान राजेश सिंह, मल्लूराम बिंद, धर्मेंद्र कुमार, अशोक कुमार सिंह, घनश्याम, पप्पू यादव आदि रहे। क्षेत्राधिकारी एके सिंह ने नौ सूत्री ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

दयाशंकर ओझा टीम के साथ जुटे रहे। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेशचंद्र मौर्य ने सराय कंसराय स्टेशन पर मौजूद रहे तहसीलदार भदोही सत्यपाल प्रजापति को ज्ञापन देकर किसानों के हक में नारेबाजी की। कहा कि किसान अपने हक के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर अशोक यादव, शालिक राम यादव, श्यामधर, हरिश्चंद्र मिश्रा, दौलत यादव, केशव प्रजापति, रामबाबू बिंद, मेवालाल आदि रहे। ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर सुरक्षा अधिक होने पर किसान नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed