फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police station incharge Durgaganj suspended on charges of negligence in duty

Bhadohi News: ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी दुर्गागंज निलंबित

Sun, 09 Jun 2024 03:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Police station incharge Durgaganj suspended on charges of negligence in duty
ज्ञानपुर। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने शनिवार को थाना प्रभारी दुर्गागंज राकेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन न करने एवं पूर्व में दर्ज मुकदमों में आरोपियों की गिरफ्तारी न करने पर यह कार्रवाई की गई। एक सप्ताह में एसपी ने यह दूसरी कार्रवाई की। इसके पूर्व प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर को भी शुकुलपुर में युवक की हत्याकांड में निलंबित किया था। करीब 20 दिन पूर्व मिश्राईनपुर गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसमें एसपी के निर्देश पर पुलिस ने नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित भंडा गांव निवासी सुनील कुमार सिंह ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि थाने की पुलिस आरोपियों को बचाना चाहती है। जिससे अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई। इसके अलावा दो अन्य मुकदमों में भी पुलिस उदासीन बनी रही। शनिवार को समाधान दिवस पर एसपी थाने पर पहुंची। मुकदमों में अब तक की प्रगति शून्य होने पर वह नाराज हो गई। उन्होंने लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि हल्की सी लापरवाही भविष्य में बड़ी घटना का कारण बनती है। ऐसे में पुलिस शुरूआत में ही सख्ती करे। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed