फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police saved life of young man in bhadohi arrived on information of father

पुलिस ने बचाई युवक की जान: फंदे पर लटक गया था... पिता की सूचना पर पहुंची PRV टीम; दरवाजा तोड़ नीचे उतारा

Sat, 05 Apr 2025 06:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 05 Apr 2025 06:01 PM IST
सार

पिता ने समय रहते पुलिस को सूचना दे दी थी। त्वरित ताैर पर पहुंची पुलिस ने बिना कोई पूछताछ दरवाजा तोड़ दिया और समय रहते युवक को अस्पताल पहुंचाया। यहां डाॅक्टरों ने युवक की जान बचा ली।

विज्ञापन
Police saved life of young man in bhadohi arrived on information of father
एसपी ने पीआरवी टीम को किया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीआरवी के जवानों की तत्परता से शुक्रवार की रात में एक युवक की जान बच गई। फांसी पर लटके युवक को उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को तीनों जवानों को रिवार्ड देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन




चार अप्रैल को देर शाम पीआरवी पर मोढ़ चौकी के जमुनीपुर अठगवां निवासी पारसनाथ गौतम ने सूचना दिया कि उनका बेटा 18 वर्षीय सुनील गौतम घर में अंदर से कमरा बंद करके फंदे पर लटक गया है। 
विज्ञापन


खबर मिलने पर पीआरवी 5526 पर ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा। युवक को फंदे से उतारकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लेकर गए। युवक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों की तत्परता की सराहना किया। एसपी ने शनिवार को आरक्षी आलोक कुमार, अरविंद कुमार, चालक महेंद्र नाथ यादव को पुलिस कार्यालय सरपतहां में सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed