फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police reached investigate bogie of Kamayani Express in bhadohi

Bhadohi: कामायनी एक्सप्रेस में बम रखा गया है... कंट्रोल रुम की सूचना पर पुलिस हलकान, फिर लिया ये फैसला

Tue, 26 Mar 2024 08:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 08:14 PM IST
सार

Bhadohi News: सुरियावां पुलिस को कंट्रोल रूम से बलिया से मुंबई जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली। ट्रेन में बम होने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में सुरियावां कोतवाली की पूरी टीम के साथ-साथ दुर्गागंज थाने की पूरी फोर्स सुरियावां रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Police reached investigate bogie of Kamayani Express in bhadohi
स्टेशन पर बोगियों की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया से होकर मुंबई जाने वाली कामायनी अप एंड डाउन ट्रेन में बम होने की सूचना पर आरपीएफ व जिले की पुलिस हलकान रही। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद सुरियावां स्टेशन पर पहुंची दुर्गागंज और सुरियावां की टीम ने दोनों ट्रेनों की हर एक बोगियों की छानबीन की। इसके बाद उसे आगे के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


जिले की सुरियावां पुलिस को कंट्रोल रूम से बलिया से मुंबई जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली। ट्रेन में बम होने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में सुरियावां कोतवाली की पूरी टीम के साथ-साथ दुर्गागंज थाने की पूरी फोर्स सुरियावां रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। शाम 6.50 मिनट पर बलिया चलकर मुंबई जा रही कामायनी एक्सप्रेस-15071 स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के जवान धड़ाधड़ ट्रेनों की बोगियों में पहुंच गए और बोगियों की छानबीन शुरू की। लगभग तीन से चार मिनट के बाद पुलिस ने आश्वस्त होने के बाद उसे आगे के लिए रवाना किया। इस बीच 6.56 मिनट पर स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस-15072 पहुंची। पुलिस के जवानों ने ट्रेन की सभी बोगियों की गहनता से पड़ताल की, लेकिन जवानों ने इस ट्रेनों का भी लगभग तीन से चार मिनट तक पड़ताल किया। जिसके बाद दोनों ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

तुरंत अलर्ट हुई पुलिस

आरपीएफ इस्पेक्टर जंघई अशोक कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने और अराजकतत्वों के होने की सूचना मिली। इसके बाद जंघई स्टेशन और सुरियावां स्टेशन पर गहनता पूर्वक पड़ताल की गई है। वहीं, सुरियावां प्रभारी निरीक्षक रामनगीना यादव ने बताया कि वाराणसी कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद सुरियावां और दुर्गागंज की सभी पुलिसकर्मियों को लेकर ट्रेन के हर एक बोगियों की जांच-पड़ताल की है। ट्रेन की किसी बोगी में कुछ ऐसा नहीं मिला। जिसके बाद उसे आगे के लिए रवाना कर दिया गया है।

जौनपुर में भी मचा हड़कंप
बलिया से चलकर कुर्ला तक जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बैग में विस्फोटक होने की सूचना मंगलवार को मिली। जिसके बाद ट्रेन को जंघई जंक्शन पर खडी करके बोगियों में तलाशी ली गई। बेहतर तलाशी के लिए बम निरोधक दस्ता प्रयागराज से टीम के आने का इंतजार किया जाता रहा। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया जाएगा।

वाराणसी से कुर्ला जाने वाली कामायनी एक्स्प्रेस के जंघई स्टेशन पर पहुंचने से पहले कंट्रोल से सूचना आयी कि किसी बोगी में बैग विस्फोटक रखा गया है। ट्रेन जैसे ही 5.57 मिनट पर स्टेशन पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने ट्रेन को घेर लिया व मीरगंज व सराय ममरेज थाने की सिविल पुलिस को भी बुला लिया गया। पुलिस के जवानों ने ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन में यात्रियों को नहीं चढने दिया।

साथ ही किसी को ट्रेन से उतरने भी नहीं दिया गया। आधे घंटे तक पूरे ट्रेन में तलाशी ली गई। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में कोई बैग नहीं मिला। सूचना पर मछलीशहर सीओ गिरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। इस बाबत सीओ मछलीशहर गिरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरी ट्रेन की चेकिंग हो रही है। बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है। उसकी जांच के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ट्रेन छोडी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed