फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police in alert mode in view of festivals

त्यौहारों के मद्देनजर अलर्ट मोड में रहे पुलिस

Thu, 22 Sep 2022 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Police in alert mode in view of festivals
ज्ञानपुर। पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार को डीआईजी आरपी सिंह चौहान ने अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। आगामी त्यौहारों पर पुलिस को अलर्ट रहने, छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पुलिस उप महानिरीक्षक आरपी सिंह चौहान ने कहा कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। त्यौहारों पर संवेदनशीलता के मद्देनजर पुलिस छोटी-छोटी घटनाओं पर नजर रखे। जिससे नवरात्र, दुर्गापूजा सहित अन्य पर्वों को सकुशल ढंग से निपटाया जाए। गौ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान को जारी रखें। उन्होंने अवैध खनन, ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने, जमीन संबंधित विवाद में पुलिस और राजस्व की टीम की ओर से संयुक्त रुप से मिलकर विवाद को निस्तारित कराने का निर्देश दिया। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों का भली-भांति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच करने तथा समय से उनको निस्तारित करने पर बल दिया। हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, दहेज हत्या, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जाए। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के साथ ही जिला और थाने स्तर पर टापटेन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी करें, बीट प्रभारी अपने क्षेत्रों पर भ्रमण करते रहें। इस मौके पर एसपी डॉ. अनिल कुमार, एएसपी राजेश भारती आदि रहे। जिलाधिकारी गौरांग राठी और एसपी डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें नवरात्र, दुर्गापूजा सहित अन्य पर्वों को लेकर अभी से तैयार होने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सभी थाना प्रभारी, एसडीएम, तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करें। जहां भी भविष्य में कोई दिक्कत होने की आशंका है वहां पूरी तैयारी कर लें। संभ्रांत लोगों से मिलकर पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सहयोग मांगे। जल निकासी, पेयजल, बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरूस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed