फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police FIR against three including constable for cheating student of 17 lakh

Bhadohi News: एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर छात्र से 17 लाख की धोखाधड़ी, कांस्टेबल समेत तीन पर FIR

Sat, 04 Jan 2025 08:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 04 Jan 2025 08:52 PM IST
सार

भदोही जिले के एक छात्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में कांस्टेबल समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Police FIR against three including constable for cheating student of 17 lakh
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भदोही जिले की कोतवाली पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले क्राइम ब्रांच के एक सिपाही समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने कोतवाली में सुनवाई न होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। जहां न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सुरियावां कोतवाली के बदलीपुर निवासी रमाकांत यादव का बेटा नीरज यादव बनारस में कोचिंग करता था। 2021 में बनारस में कोचिंग के दौरान नीरज की मुलाकात बरौत हंडिया निवासी कुलभूषण उर्फ कुलदीप मिश्रा और बहुरिया सुरेरी जौनपुर के राजन त्रिपाठी से हुई थी। बाद में उसकी मुलाकात जौनपुर के रहने वाले और फिलहाल में भदोही पुलिस की अपराध शाखा में तैनात सिपाही नरेंद्र सिंह से हुई।

विज्ञापन

ये है आरोप

आरोप है कि इन लोगों ने नीरज को प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये लिए और फर्जी प्रवेश पत्र दिया। वहीं कांस्टेबल ने पैसे देने वाले छात्र नीरज यादव और उसके पिता रमाकांत यादव को धोखे से पुलिस लाइन बुलाकर हवालात में बंद कर दिया। बाप-बेटे पर पुलिस से की शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते हुए मारपीट की।

केस दर्ज न होने पर कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

मामले में कोतवाली और पुलिस के आला अधिकारी से शिकायत के बाद भी प्राथमिकी दर्ज न होने पर नीरज और उसके पिता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और अदालत के आदेश पर क्राइम ब्रांच भदोही में तैनात नरेंद्र सिंह समेत कुलदीप मिश्रा और राजन त्रिपाठी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed