फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police disclosed Shukulpur murder case in Bhadohi and arrested three people

Bhadohi News: शुकुलपुर हत्याकांड का 20 दिन बाद हुआ खुलासा, तीन आरोपी अरेस्ट; वारदात को अंजाम देने की बताई वजह

Wed, 19 Jun 2024 06:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 19 Jun 2024 06:24 PM IST
सार

भदोही जिले में शुकुलपुर हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दो साल पहले हुए हत्याकांड में गिरफ्तार परिजनों को लाभ पहुंचाने के उन्होंने हत्या की साजिश रची थी। 

विज्ञापन
Police disclosed Shukulpur murder case in Bhadohi and arrested three people
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर शुकुलपुर हत्याकांड के 20 दिन बाद पुलिस ने घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार करीब दो साल पहले हुए हत्याकांड में गिरफ्तार अपने परिजनों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से वादी पक्ष ही तथाकथित पीड़ित बनकर घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में अब भी दो अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन


यह है मामला
भदोही कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर शुकुलपुर में बीते 31 मई को शेषधर शुक्ला उर्फ पुदुल्ली (55) समेत राकेश शुक्ला और अनीश शुक्ला निवासी हरिहरपुर, शुकुलपुर पर लाठी डंडे से वार करने के साथ गोली मारकर घायल कर दिया था। गोलीकांड में शेषधर शुक्ला उर्फ पुदुल्ली की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मिथिलेश शुक्ला की तहरीर के आधार पर पंकज शुक्ला समेत 14 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। एसपी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तार के लिए गठित टीम के साक्ष्य संकलन और पूछताछ में पता चला कि वादी पक्ष के ही पांच लोग हत्याकांड के सूत्रधार हैं। जिसमें तीन अभियुक्त मिथिलेश शुक्ला, अनीश शुक्ला और विशाल पांडेय को बुधवार को चकवा चंदेल नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। 

वहीं अन्य दो राकेश शुक्ला निवासी हरिहरपुर, शुकुलपुर और अजय कुमार पांडेय निवासी गोपालपुर, दानुपट्टी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि लगभग दो साल पहले हुए त्रिवेणी शुक्ला की हत्याकांड में शामिल अपने परिजनों को मुकदमे का लाभ पहुंचाने व सुलह कराने के उद्देश्य से षड्यंत्र के तहत घटना को अंजाम दिया गया था। वादी मिथिलेश शुक्ला द्वारा स्वयं तथाकथित पीड़ित बनकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed