{"_id":"66e2d42ed5c1493ddf05f4e8","slug":"police-case-may-be-filed-against-sp-mla-zahid-beg-for-child-labour-in-bhadohi-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सपा विधायक जाहिद बेग की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दर्ज हो सकता है केस; ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सपा विधायक जाहिद बेग की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दर्ज हो सकता है केस; ये है पूरा मामला
Thu, 12 Sep 2024 05:14 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 12 Sep 2024 05:14 PM IST
सार
भदोही जिले में सपा विधायक के आवास पर किशोरी का शव मिलने के बाद से ही मामले में दिन-ब-दिन नए खुलासे हो रहे हैं। उनके आवास से दूसरे दिन बरामद किशोरी की उम्र 16 वर्ष पुष्ट हुई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके आवास से मंगलवार को बरामद दूसरी किशोरी का बुधवार को मेडिकल प्रमाणपत्र जारी किया गया। इसमें उसकी उम्र 16 साल बताई गई है। पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित बाल कल्याण समिति कार्यालय पर बयान दर्ज करने को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। प्रभारी निरीक्षक के न आने से बयान देर शाम तक दर्ज नहीं हो सका। श्रम विभाग और प्रोबेशन विभाग की टीम ने जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन
भदोही नगर के मालिकाना मोहल्ले में सपा विधायक जाहिद बेग के आवास में रविवार की रात 17 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, जिला प्रोबेशन विभाग की टीम गठित की गई।
विज्ञापन
जांच में विधायक के घर से सर्गेई गांव की एक किशोरी बरामद हुई। सीएमओ की ओर से कराए गए मेडिकल में उसकी उम्र 16 से 17 साल बताई गई। इस मामले में किशोरी के बयान के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हो सकते हैं। इसमें बंधुआ श्रम भी शामिल है।
विज्ञापन
श्रम प्रवर्तन अधिकारी जेपी सिंह ने कहा कि उन्होंने बालिका का बयान और श्रम विभाग से संबंधित पूरी रिपोर्ट पुलिस विभाग को सौंप दी है। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन पीसी उपाध्याय ने कहा कि अभी बयान दर्ज किया जा रहा है।