फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police busy scanning CCTV camera footage

Bhadohi News: सीसीकैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी रही पुलिस

Mon, 22 Jul 2024 04:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Police busy scanning CCTV camera footage
भदोही। नगर पालिका परिषद के सफाई नायक मो.राशिद पर लाठी, डंडे, लोहे के राड से हमला करने वाले बाइक सवार हमलावरों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घायल सफाई नायक के बेटे वाजिद की तहरीर पर रात ही मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। सीसी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। एक बाइक पर सवार तीन युवक तो दिखाई दिए हैं, लेकिन उनके मुंह रुमाल से ढंके होने से उनकी पहचान के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार चौहान ने बताया कि कल रात में तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की छानबीन शुरू कर दी गई थी। कई जगहों के सीसी कैमरे की फुटेज खंगाले जाने पर एक बाइक पर सवार तीन युवक हाथ में लाठी, डंडा लेकर पश्चिम तरफ स्थित इंटर पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) की ओर जाते दिखे तो हैं, लेकिन उनके चेहरे ढंके होने से उनकी पहचान नहीं हो सकी है। बताया कि पुलिस रविवार को भी उसी मामले की छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

शनिवार की शाम आईपीएस प्रांगण में ड्यूटी के दौरान एक बाइक से आए तीन युवकों ने राशिद को मारपीट कर घायल कर फरार होने में सफल हो गए थे। घायल सफाई नायक मो.राशिद के बेटे वाजिद ने बताया कि उसके पिता को कल शाम वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वहां पैर और हाथ की ऊंगली फ्रैक्चर होने के बाद उपचार कराकर रविवार की शाम वे घर लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed