{"_id":"5ecd3f2c8ebc3e905f482783","slug":"police-active-about-arbitrary-open-shops-bhadohi-news-vns5268477167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी ढंग से खुली दुकानों को लेकर सक्रिय रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी ढंग से खुली दुकानों को लेकर सक्रिय रही पुलिस
विज्ञापन
गोपीगंज। लाकडाउन के चौथे चरण और व्यापार मंडल की सख्ती के बावजूद मनमानी ढंग से नगर में खुल रहीं दुकानों की शिकायत पर चौकी पुलिस दिनभर हलकान रही। पुलिस की सख्ती को देख दुकानों के शटर गिराकर भाग रहे दुकानदारों में अफरातफरी का भी माहौल रहा।
व्यापार मंडल की विशेष मांग पर जिला प्रशासन ने हर तरह की दुकानों को खोलने के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किया है बावजूद इसके राजमार्ग, छोटी चौराहा, मिर्जापुर रोड सहित अन्य मोहल्लों में कपड़े, आभूषण की दुकानों को खोलकर दुकानदार मनमानी पर उतारु थे जबकि आज के दिन उक्त से संबंधित दुकानों को न खोलने की बात कहीं गई थी फिर भी मनबढ़ दुकानदार नहीं माने।
छोटे दुकानदारों की शिकायत पर चौकी प्रकारी डीएस ओझा ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर दुकानों को बंद कराया जा सका। दुकानों को बंद कराने पहुंची पुलिस को देखकर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुटी रही। कार्रवाई के भय से बंद हुए शटर तब तक नहीं खुले जब तक पुलिस वहां से हट नहीं गई। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि प्रशासन की गाइड लाइन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को चिह्नित किया जा रहा है।