फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Players showed their strength in block level sports

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Tue, 18 Jan 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in block level sports
नेहरू युवा केंद्र की ओर से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को ब्रह्मर्षि बावरा विद्यालय चक किशुनदास कांवल में हुई। इसमें अलग-अलग गांवों से आए खिलाड़ियों ने जीत के लिए जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन

खेलकूद का शुभारंभ मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार ज्ञानपुर संजय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, साइकिल रेस, 100, 200, 400 मीटर दौड़ सहित अन्य खेल हुए। कबड्डी में प्रथम स्थान पर आदर्श सोनकर, द्वितीय स्थान पर अमरजीत यादव रहे। वॉलीबॉल में प्रथम स्थान पर अतुल शुक्ल, द्वितीय पर राजू यादव रहे। एथलेटिक्स में विकास मौर्य, सौरभ कुमार, चंदन यादव, सौरभ राय, सौरभ कुमार मौर्य, अखिलेश यादव, रूपेश, रवि यादव, आयुष, शुभम सिंह, अमित कुमार गुप्ता, सोनू बिंद आदि ने प्रथम से लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। नेहरू युवा केंद्र से जुड़े धावक नायब बिंद, दीपा उपाध्याय, आशीष उपाध्याय की देखरेख में आयोजन किया गया। इस मौके पर सूरज विश्वकर्मा, हर्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed