फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Players performance on dirt in GIC ground

जीआईसी मैदान में गंदगी को लेकर खिलाड़ियों का प्रदर्शन

Thu, 27 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Players performance on dirt in GIC ground
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में गंदगी को लेकर बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि दीपावली के बाद पटाखे की दुकानें हट गईं, लेकिन सफाई न होने से मैदान में जगह-जगह कचरा फैला हुआ है। इससे खेलने और टहलने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ियों ने कहा कि दीपावली पर प्रशासन ने अस्थायी पटाखे की दुकानें खोलने की अनुमति जीआईसी मैदान में दी थी। धनतेरस से दीपावली तक दुकानें लगी रही। यहां से दुकानें तो हट गईं, लेकिन नगर पंचायत की ओर से सफाई नहीं की गई। जिससे पूरे मैदान में जगह-जगह गंदगी फैली है। सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों संग खिलाड़ियों को काफी दिक्कत हो रही है। कहा कि जब भी कोई सरकारी कार्यक्रम होता है तो अगले दिन यहां गंदगी मिलती है। प्रशासन और नगर पंचायत से मांग की कि जीआईसी मैदान को शीघ्र साफ कराया जाए। इस मौके पर आशुतोष तिवारी, धीरेंद्र मोर्या, भोला, शिवम, सुरेंद्र रावत, आनंद तिवारी, अतुल तिवारी, आनंद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed