फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pile of dirt and garbage, broken toilets in the area behind the municipality

नगरपालिका के पीछे के इलाके में गंदगी व कूड़े का ढ़ेर, टूटे शौचालय

Tue, 20 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Pile of dirt and garbage, broken toilets in the area behind the municipality
लालानगर। जहां-तहां कचरे के ढेर से पटे गोपीगंज नगर में अब साफ-सफाई के लिए जिम्मेदार नगर पालिका परिषद भवन के ठीक पीछे कूड़े का ढेर जमा होने लगा है। भवन के ठीक पीछे स्थित सोनिया तालाब पर माह भर पूर्व लगाए गए यूरिनल की हालत इतनी खस्ता हो गई है कि उसमें लोग जाना नहीं चाहते। पालिका का कहना है कि उसके पास पैसे ही नहीं हैं जबकि नगर में इन दिनों कई टॉयलेट बॉक्स टूटकर बेकार पड़े हैं।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान के लिए केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकार भी तमाम प्रयास कर रही हैं। शासन से बजट नगर पालिका और नगर पंचायतों को भारी भरकम बजट दिया जाता रहा है, लेकिन स्वच्छता अभियान के नाम पर पालिकाओं और नगर पंचायतों में महज खानापूर्ति पूर्ति की जा रही है। नतीजतन गोपीगंज के अलावा अन्य कई नगरों में न तो ठीक ढंग से लोगों को शौचालय की सुविधा मिल पा रही है और न ही साफ सफाई का कार्य हो पा रहा है।
विज्ञापन

नगरीय इलाकों में किस कदर गंदगी और दुर्गंध की समस्या है, इसका उदाहरण नगर पालिका परिषद की बिल्डिंग के ठीक पीछे स्थित सोनिया तालाब पर देखा जा सकता है। कुछ दिन पूर्व पालिका ने यहां यूरिनल लगवाया था। लेकिन, रखरखाव के अभाव में यूरिनल खस्ताहाल हो चुका है। इस यूरिनल टॉयलेट बॉक्स का लोग उपयोग नहीं करना चाहते। अब तक न तो वहां से यूरिनल बॉक्स को हटाया गया और न ही उसकी मरम्मत कराई गई। ईओ गोपीगंज अमिता सिंह ने कहा कि साफ-सफाई के लिए बजट नहीं है। बोर्ड की अगली बैठक में इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब में सफाईकर्मी फेंक रहे कूड़ा
नगर का कूड़ा रोजाना सोनिया तालाब में फेेका जाता है। दरअसल नगरपालिका परिषद के सफाईकर्मियों ने सोनिया तालाब में कूड़ा फेंक-फेंक कर पूरे तालाब को दूषित कर दिया है। सबसे बड़ा सवाल है कि नगर में कूड़ा डंप करने के लिए पालिका परिषद की ओर से कोई व्यवस्था अब तक नहीं की गई। हालांकि अधिशासी अधिकारी ने कहा कि गुलौरी गांव स्थित कूड़ा निस्तारण भूमि में नगर का कूड़ा डंप किया जाता है। आने वाले समय में गुलौरी में डंप किए जा रहे कूड़े को भदोही के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में भेजा जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed