{"_id":"64f77e38aebab8d83f02f546","slug":"pg-counseling-will-be-held-in-kashi-vidyapeeth-from-september-8-bhadohi-news-c-20-vns1013-350453-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: काशी विद्यापीठ में आठ सितंबर से होगी पीजी की काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: काशी विद्यापीठ में आठ सितंबर से होगी पीजी की काउंसिलिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक (यूजी) की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पीजी में दाखिले की तैयारी चल रही है। विश्वविद्यालय में आठ सितंबर से पीजी की काउंसिलिंग होगी। 8 से 11 सितंबर तक पहले चरण की काउंसिलिंग में 13 पाठ्यक्रमों के 405 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। पहले दिन 242 जबकि दूसरे दिन 163 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी।
स्नातक में दाखिले के लिए जारी समयसारिणी के अनुसार प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिन अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है, उनमें अधिकांश ने अपनी फीस जमा कर दी है। मंगलवार को पीजी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए सीट वार सूची जारी कर दी गई। प्रवेश सेल के समन्वयक प्रो. केके सिंह ने बताया कि आठ सितंबर को सात जबकि छह अन्य पाठ्यक्रमों में नौ सितंबर को दाखिले होंगे। सभी अभ्यर्थियों के मोबाइल पर मैसेज और ई-मेल से बुलावा पत्र भेजा गया है। इसमें अंग्रेजी, ललित कला विभाग, मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता संस्थान, विज्ञान संकाय, दर्शनशास्त्र विभाग में काउंसिलिंग केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
पाठ्यक्रम सीट बुलावा
एमए अंग्रेजी 132 60
एमएफए पेंटिंग 55 55
एमएफए 22 22
व्यावहारिक कला
एमएफए मूर्तिकला 22 6
एमएजेएमसी 33 33
एमससी गृह विज्ञान 33 33
एमएससी बॉटनी 33 33
नौ सितंबर
एमए मॉस कॉम 50 50
एमए अंग्रेजी 132 72
रशियन लैंग्वेज सर्टिफिकेट 22 22
डिप्लोमा इन रशियन लैंग्वेज 22 5
एडवांस डिप्लोमा इन रशियन लैंग्वेज 22 1
एमए फिलॉसफी 66 13
दो दिन में जमा करनी होगी फीस
काशी विद्यापीठ में काउंसिलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों को फीस जमा करने के लिए दो दिन का मौका मिलेगा। प्रवेश सेल के समन्वयक प्रो. केके सिंह ने बताया कि आठ सितंबर को काउंसिलिंग कराने वालों को 9-10 सितंबर और नौ सितंबर को दाखिला लेने वालों को 10-11 सितंबर को फीस जमा करने का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन