फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People who are suffering from water shortage

पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं लोग

Sun, 21 Feb 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sun, 21 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
People who are suffering from water shortage
लोगों का कहना है कि नगर पालिका की उदासीनता से लोग निजी पंप से पानी लेने को विवश हैं, लेकिन नगर पालिका ने अब तक सुधि नहीं ली है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला गौरियाना में स्वीपर बस्ती से मार्ग नूरखांपुर, पचभैय्या और गौरियाना की ओर गया है। इसी तिराहे पर स्वीपर बस्ती है, जहां दो दर्जन घर हैं।

मो. सलीम, अन्नू, भोला, गुड्डू शेख, असगर आदि का कहना है कि तिराहे पर सड़क किनारे पालिका ने जब सबमर्सिबल पंप लगाया था तो कहा गया था कि अब पानी की समस्या दूर हो जाएगी।

 लेकिन मुश्किल से सात माह तक सबमर्सिबल पंप से पानी मिलने के बाद वह खराब हो गया। इसके बाद उसे ठीक करने का प्रयास नहीं किया गया। । बताया कि मोहल्ले में लगा एकमात्र हैंडपंप खराब पड़ा है।
विज्ञापन


उसे भी ठीक करने का प्रयास नहीं किया गया। लोगों ने बताया कि सरकारी सबमर्सिबल पंप खराब होने के दिन से ही उनकी प्यास पड़ोस के ही एक निजी सबमर्सिबल पंप से बुझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी लेने के लिए फिलहाल मारामारी की नौबत है। आरोप लगाया कि इस मामले में उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पेयजल किल्लत के बारे में नगर पालिका के ईओ अली हसन ने बताया कि पालिका कार्यालय के बाहर से उधर जाने वी पाइप लाइन का वाल्व खराब चल रहा है। इससे दिक्कत हुई है। हालांकि पेयजल की यह समस्या संज्ञान में नहीं है। इसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed