{"_id":"68260b643d4143662f011d9a","slug":"people-were-in-a-bad-condition-due-to-the-jam-near-the-railway-gate-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: रेलवे फाटक के पास जाम से बदहाल हुई जनता, एक किमी तक लगी कतार, घंटे भर रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: रेलवे फाटक के पास जाम से बदहाल हुई जनता, एक किमी तक लगी कतार, घंटे भर रेंगते रहे वाहन
Thu, 15 May 2025 09:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 15 May 2025 09:22 PM IST
सार
रेलवे फाटक के पास लगे जाम से जनता बेहाल हो गई। एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी और वाहन घंटे भर रेंगते रहे। आलम ये रहा कि एंबुलेंस को निकलने में जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन
रेलवे फाटक के पास लगा जाम
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भदोही- दुर्गागंज मार्ग के रेलवे फाटक संख्या 41 सी बंद होने से बृहस्पतिवार शाम को सात बजे जाम लग गया। इससे मार्ग पर वाहन एक घंटे तक रेंगते रहे। करीब आठ बजे के बाद पुलिस टीम ने पहुंचकर वाहनों को आगे बढ़ाया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल रूट पर सुरियावां स्टेशन का फाटक संख्या 41 काफी महत्वपूर्ण है। भदोही से आने वाले वाहन उसी से होकर गुजरते हैं। बृहस्पतिवार शाम सात बजे तीन ट्रेनों को पास कराने में करीब 25 मिनट लग गए। इससे फाटक से नेतानगर होते हुए सीएचसी तक और दूसरी तरफ मलेपुर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
शादी विवाह का सीजन होने से स्थिति और भी विकट हो गई। तीन ट्रेन गुजरने के बाद भी आपाधापी में जाम खत्म नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने एक-एक करके वाहनों को आगे बढ़ाया तब जाकर जाम करीब आठ बजे के बाद समाप्त हुआ। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, लेकिन उसमें मरीज नहीं थे।वह मरीज को लेने जा रही थी।
विज्ञापन