{"_id":"6829b53301795dc2f10a1806","slug":"people-scared-in-waste-material-factory-in-bhadohi-flames-visible-loss-of-25-lakhs-rupees-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का तांडव: वेस्ट मटेरियल कारखाने में सहमे लोग, दूर तक दिखीं लपटें, 25 लाख का नुकसान; जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का तांडव: वेस्ट मटेरियल कारखाने में सहमे लोग, दूर तक दिखीं लपटें, 25 लाख का नुकसान; जानिए पूरा मामला
Sun, 18 May 2025 03:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 18 May 2025 03:53 PM IST
सार
भदोह के औराई में रामलीला मैदान के पास आग लगने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। दमकल दस्ते ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन
वेस्ट मटेरियल कारखाने में लगी आग को बुझाते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही के कोतवाली क्षेत्र के औराई रोड, रामलीला मैदान स्थित वेस्ट मटेरियल कारखाने में रविवार की दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने से कच्चा माल और मशीनरी सहित लगभग 25 लाख के सामान जलकर खाक हो गए। दमकल की चार गाड़ियां दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
भदोही निवासी कमलेश श्रीवास्तव, रोशन अली, सतीश पाल और राजू यादव आपस में मिलकर औराई रोड पर रामलीला मैदान के पास किराए के टीनशेड में बाजार से वेस्ट मटेरियल खरीदते थे और मशीन से रुई बनाकर आगे आपूर्ति करते थे।
विज्ञापन
इनके कारखाने में तीन कर्मचारी काम करते थे, लेकिन तीन दिन पहले ही वे अपने घर चले गए थे। रविवार को कारखाने में कोई नहीं था। रविवार की सुबह 10 बजे के आसपास अचानक कारखाने से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं और दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। इस बीच, अचानक पानी खत्म हो गया। गनीमत रहा कि बगल के मकान से पानी की सप्लाई चालू कराकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस बीच, लगभग 15 लाख की मशीनरी, ढांचा और कच्चा व तैयार माल का नुकसान हो चुका था। संचालक कमलेश ने बताया कि कुल 25 लाख का नुकसान हुआ है। इसके अलावा वहीं पर खड़ी एक मैजिक वाहन भी जलकर खाक हो गई।