फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People of Parsipur in panic due to dengue outbreak, department active

डेंगू का प्रकोप विभाग सक्रिय, दहशत में बस्ती के लोग

Sat, 22 Oct 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
People of Parsipur in panic due to dengue outbreak, department active
चौरी। जिले में डेंगू व मलेरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। शुक्रवार को परसीपुर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 26 लोगों की डेंगू और पांच दर्जन से अधिक लोगों की मलेरिया की जांच कर सैंपल लिए। बीमारी की सूचना से क्षेत्र में भी दहशत है। भदोही ब्लाक के परसीपुर गांव के सोनकर बस्ती में एक सप्ताह से बुखार व खांसी लोगों के बीच तेजी से फैलने लगा। महिला, पुरुष से लेकर बच्चे भी इसकी जद में तेजी से आने लगे। बस्ती में डेंगू व मलेरिया को लेकर ग्रामीणों को भय सताने लगा। यहां प्रथम जांच करने पर कुछ लोगों में डेंगू के लक्षण भी मिले। जिला मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल ने बताया कि बीएचयू वाराणसी से जांच होने के बाद ही डेंगू है या नहीं ये कहा जा सकता है। क्षेत्र पंचायत सदस्य जय प्रकाश सोनकर ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी गौरांग राठी को दी। मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही के चिकित्सा अधीक्षक अमरनाथ ने टीम के साथ कैंप लगाकर जांच की। इस दौरान कुल 26 लोगों की डेंगू की जांच कर सैंपल लिए गए। कैंप में डॉ. नीलेश जायसवाल, सोनल अग्निहोत्री, आलोक वर्मा आदि ने बस्ती के लोगों से साफ-सफाई रखने के लिए कहा। इसके अलावा कूलर, टायर आदि स्थानों पर पानी न जमा होने देने और सभी लोगों को मच्छरदानी का प्रयोग करने की अपील की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमरनाथ ने बताया कि बस्ती में दवा का छिड़काव कराया गया है और बचाव के रास्ते भी बताए गए हैं। जांच कर दवाएं दी गईं हैं, विभाग यहां लगातार नजर बनाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed