फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People from the heat and the restless

गर्मी और उसम से पूरे बेचैन रहे लोग

Mon, 23 May 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Mon, 23 May 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
People from the heat and the restless
ज्ञानपुर नगर में धूप से बचने के लिए इन युवतियों को छतरी का सहारा लेना पड़ा।
 उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने बेहाल कर दिया है। सोमवार को सूर्योदय के कुछ मिनटों बाद ही आसमान से शुरू हुई आग की बरसात से समूचा जिला दहकने लगा। 41 डिग्री तापमान के बीच लोग पूरे दिन भीषण गर्मी और उमस से बेचैन रहे। इस बीच कई घंटे तक लगातार बिजली की कटौती ने शरीर का पसीना नहीं सूखने दिया। 
विज्ञापन



गर्मी का कहर जारी है। पिछले दो दिनों के दौरान जिले का पारा सोमवार को लगभग तीन डिग्री चढ़ गया है। जिले का अधिकतम 41 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। पूरे दिन चिलचिलाती धूप और पुरवाई के कारण उमस भरी गर्मी ने आम जनजीवन बेपटरी कर दिया। दिन भर घर में पसीना पोछने के बाद शाम छह बजे के आसपास सुकून की तलाश में खुले स्थानों की ओर निकल आए। लिहाजा पार्क और खेल के मैदान, स्टेशन के खुले इलाके देर शाम तक लोगों की भीड़ से गुलजार रहे।
विज्ञापन


हालांकि देर रात तक गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिली। नगर के लोगों ने वीएनजीआईसी मैदान, विभिन्न पार्क का ठिकाना पकड़ा, वहीं बाजार और ग्रामीण लोग गर्मी से सुकून पाने के लिए ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन, गंगा के किनारे आदि खुले स्थानों पर देर रात तक टहलते देखे गए। भीषण गर्मी से पशु-पक्षी भी व्याकुल हो उठे हैं। सड़कों पर भटकने वाले छुट्टा पशुओं का जहां पता नहीं है, वहीं जंगली जानवर भी भटककर पानी की तलाश में बस्तियों का रुख कर रहे हैं। कुत्ते, बंदर आदि जानवर भी गर्मी में सुकून पाने के लिए सरोवरों में डुबकी लगाते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed