फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People eligible household Bifre on card manipulation

पात्र गृहस्थी कार्ड में गड़बड़ी पर बिफरे लोग

Tue, 14 Jun 2016 01:29 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Tue, 14 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
People eligible household Bifre on card manipulation
पात्र गृहस्थी कार्ड में धांधली को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते मतेथू के ग्रामीण।
अभोली विकास खंड के मतेेथू गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को ग्राम प्रधान और कोटेदार के खिलाफ लामबंद होकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि शासन के मंशानुसार गांव में कोई काम नहीं हो रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारी और कोटेदार की मनमानी से पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड में अपात्रों को शामिल किया गया। पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए विकास कार्य में धांधली की गई। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने की मांग की। 
विज्ञापन

मतेथू निवासी रंगनाथ अग्रहरि के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि वर्ष 2010 से 15 तक गांव में शासन से मिले पैसे को खर्च नहीं किया गया जबकि उसे खर्च दिखाया गया। ब्लॉक स्तर पर कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन

मामले की जांच कराकर सेक्रेटरी और प्रधान से वसूली की जाए। इसी तरह गांव में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड बनाने में मनमानी की गई है। पात्रों का नाम काटकर अपात्रों को शामिल किया गया है। पात्र गृहस्थी को लेकर होने वाली खुली बैठक भी नहीं आयोजित की गई। ग्राम पंचायत अधिकारी और कोटेदार मनमानी ढंग से लोगों को सूची में शामिल किए हैं। जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में नसीरूद्दीन, अनिता, हसीना बानो, मंजूर अली, रूस्तम अली, सुभाष चंद्र पाठक, रोशन अंसारी, राजपति मौर्य, विमला, केशव प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed