फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People descended to worship

उपासना के लिए उमड़े लोग

Tue, 04 Oct 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
People descended to worship
ब्रह्मचारिणी के दर्शन को - फोटो : bhadohi
देवी आराधना के पवित्र पर्व शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को जगत जननी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की उपासना की गई। इस नवरात्र में द्वितीया तिथि दो दिन पड़ने के कारण ब्रह्मचारिणी पूजन का दौर दो दिनों तक चला।
विज्ञापन


नवरात्र में देवी आराधना को लेकर जिले का कोना-कोना भक्तिभाव में लीन हो चला है। देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूसरी ओर पूजा पंडालों में भी नवरात्र पूजा की धूम मचने           लगी है।
विज्ञापन



शारदीय नवरात्र के निमित्त जिले के देवी मंदिरों के अलावा अन्य देवालय और घर-घर में विधिविधान से आदिशक्ति की पूजा-अर्चना की जा रही है। सोमवार को देवी के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई। मां दुर्गा के इस स्वरूप को शांति और कर्मठता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए साधकों ने माता सफेद और पीले वस्त्र धारण कर विधिपूर्वक मां की आराधना की। या देवि सर्वभूतेषु सृष्टिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम: ...का मंत्रोच्चार पूरे दिन गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ हुए और नारियल-चुनरी चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की गई। कलश स्थापित कर पूजा-अर्चना करने का सिलसिला भी अनवरत जारी है। ज्ञानपुर नगर से लगे घोपइला देवी धाम में नवरात्र में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। सोमवार को हजारों लोगों ने देवी दरबार में हाजिरी लगाई।

वैदिक मंत्रोच्चार और देवीगीतों से मंदिर परिसर और आसपास के इलाके भक्तिमय होते रहे। इस दौरान शेरावाली के जयकारे और घंटध्वनि भी लोगों को भाव विभोर करती रही। इसी तरह हरिहरनाथ धाम और शीतला मंदिर पर भी भक्तों की भीड़ लगी रही।


देवी मंदिरों पर भोर से ही दर्शन-पूजन करने वालों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। शाम को आरती की गई। घरों में सुबह-शाम दुर्गा सप्तशती पाठ गूंज रहे हैं। औराई, सुरियावां, चौरी, गोपीगंज, महाराजगंज, घोसिया, अभोली, दुर्गागंज, ऊंज, जंगीगंज, सीतामढ़ी आदि इलाकों में भी नवरात्र पूजा की धूम मची रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed