फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Patients uproar over sudden blood bar code ending

अचानक ब्लड बार कोड खत्म होने पर मरीजों का हंगामा

Thu, 27 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Patients uproar over sudden blood bar code ending
ज्ञानपुर। दो से ढाई लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को अचानक ब्लड बार कोड खत्म हो गया। इसके कारण अस्पताल में पहुंचे सैकड़ों मरीजों की ब्लड जांच नहीं हो सकी। दुर्व्यवस्था से नाराज मरीजों ने लैब के सामने हंगामा भी किया। चिकित्सकों ने किसा तरह समझा-बुझाकर शांत किया। जिला चिकित्सालय में हर रोज 3000 से 3500 मरीजों की ब्लड जांच होती है। लैब में सुबह दस बजे तक खून 1359 लोगों की ब्लड जांच हुई भी। अचानक ब्लड बार कोड समाप्त होने पर खून की जांच बीच में ही रोक देनी पड़ी। इसकी जानकारी होते ही घंटों से कतार में लगे मरीजों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जांच कराने पहुंची प्रतिमा ने बताया कि वे सुबह आठ बजे से जांच के लिए लगी थी। अचानक ब्लड बार कोड समाप्त होने पर जांच न होने की बात बताई गई। वहीं अंशु का कहना है कि हॉस्पिटल में आए दिन कोई न कोई दुर्व्यवस्था का सामना करना पड़ता है। इतने बड़े हॉस्पिटल में ब्लड बार खत्म होना, अधिकारियों की लापरवाही को इंगित करता है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. राजेंद्र का कहना है कि त्योहारी छुट्टियां होने के कारण अचानक बार कोड खत्म हो गया। सप्लाई संस्था सीओ सिटी ही बार कोड सप्लाई करती है, उसे अवगत करा दिया गया है। शाम तक बार कोड आ जाएगा। लैब प्रभारी प्रमोद कुमार दूबे ने बताया कि सुबह दस बजे तक खून की जांच की गई। उसके बाद बार कोड खत्म हो गया। कई मरीजों को वापस जाना पड़ा, उन मरीजों को शुक्रवार को बुलाया गया है। बार कोड का उपयोग खून वाली सीसी के लिए किया जाता है। उस पर बार कोड चस्पा किया जाता है, जिससे कौन सा खून किस मरीज का है, उसकी पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed