{"_id":"58f277b04f1c1bf77fcf51e5","slug":"passed-36-offers-in-30-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 मिनट में 36 प्रस्ताव पास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 मिनट में 36 प्रस्ताव पास
भदोही।
Updated Sun, 16 Apr 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
30 मिनट में 36 प्रस्ताव पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका बोर्ड ने शनिवार को 30 मिनट की बैठक में 36 एजेडों को एक स्वर में पास कर दिया। कुछ सभासदों ने एजेंडों पर चर्चा की बात उठाई लेकिन अध्यक्ष के समर्थक सभासदों ने बहुमत की बात कहकर सभी प्रस्तावों को पास कर दिया। हलांकि विपक्षी सभासदों ने गर्मी में पेयजल की तैयारियों और नगर में स्लाटर हाऊस का सवाल अध्यक्ष से किया जिस पर विशेष विचार विमर्श नहीं हो सका। एक सभासद ने मांस विक्रेताओं की समस्या दूर करने के लिए एक माह का समय दिया।
31 मार्च की स्थगित बैठक शनिवार की दोपहर 3 बजे से पालिका सभागार में शुरू हुई। बैठक में चर्चा के लिए 36 एजेंडे रखे गए। प्रकाश व्यवस्था के लिए आवश्यक सामग्री खरीद 14.35 लाख, मेलों त्योहारों के आयोजन के लिए 5 लाख, पालिका अधिकारियों-कर्मचारियों के बोनस के लिए 9.46 लाख, गत दिसंबर, जनवरी, फरवरी माह में डीजल खर्च 2.60 लाख, ठेके पर एक एजेंसी से लिए गए 62 श्रमिकों के भुगतान के लिए 4.86 लाख, सीवर सफाई हेतु4.15 लाख केबिल क्रय हेतु 2 लाख रुपयों के अनुमानित लागत के भुगतान और टेंडर कराए जाने को पास कर दिया गया।
इसका सभासद शफीक अहमद ने यह कहकर एतराज किया कि अब तक सभी वार्डों में 3-3 हैंडपंप जारी किए गए थे। वे हैंडपंप लग सके हैं या नहीं? इस पर जवाब मांगा लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। बैठक में मौजूद नामित सभासद हसनैन अंसारी ने नगर में स्लाटर हाउस का सवाल उठाया। उस पर भी अधिशासी अधिकारी कुछ नहीं बडता पाए। हालांकि नगर में एक स्लाटर हाऊस के निर्माण को सभी ने मिल कर संस्तुति की।
विज्ञापन
सभासद गुलाम संजरी ने कहा कि सलाटर हाउस बाद में बनेगा लेकिन अभी मांस विक्रेताओं पर जो संकट है उसे ऊबारने के लिए क्या किया जा रहा है? उन्होंने लिखित रूप से सदन में चेतावनी दी कि यदि एक माह के अंदर मांस विक्रेताओं की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पालिका के ओवरहेड टैंक पर चढ़कर अपना विरोध जताया जाएगा।
दानिश सिद्दी ने गर्मी में पेयजल दिक्कत देखते हुए खराब होने वाले हैंडपंपों को ठीक कराने की नगर पालिका से मांग की। अध्यक्षता महलका सिद्दीकी और पुल्लु यादव ने किया। अधिशासी अधिकारी आसुतोष द्विवेदी, शिवकांत गुप्ता, हसीब खाँ, प्रमिला यादव, अमजद सोमारू, जाकिर हुसैन, शाहिद एकराम, डा.इफ़्तेख़ार अंसारी, रमेश सरोज, हफीजुल्लाह शाह, खुशबुन्निसा, रीता देवी, धर्मा देवी, राजकुमार यादव आदि उपस्थित रहे।