{"_id":"6293c41cd7ac31414847d795","slug":"parking-will-be-arranged-in-mcs-hospital-premises-bhadohi-news-vns6561819169","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीएस चिकित्सालय परिसर में होगी पार्किंग की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीएस चिकित्सालय परिसर में होगी पार्किंग की व्यवस्था
विज्ञापन
शहर के महाराजा चेत सिंह अस्पताल में वाहन से आने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अस्पताल परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए उन्हें अब इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि अस्पताल परिसर में पार्किंग के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। अस्पताल में प्रवेश करने पर गेट के बाईं तरफ वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था करने की तैयारी है। यहां भी दो स्टैंड बनाए जाएंगे। एक में बाइक और दूसर में चार पहिया वाहन खड़ी करने की व्यवस्था होगी। वहां पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। आमतौर पर देखा जाता था कि अस्पताल परिसर में कोई कहीं भी वाहन खड़ी कर चला जाता है। इससे मरीजों व तीमारदारों को आने जाने में परेशानी होती है।
अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि वाहन स्वामी वाहन खड़ी करके अक्सर चले जाते थे, जिनके कारण दूसरे लोगों को दिक्कत होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए वाहनों का पार्किंग के लिए अब व्यवस्था बनाई जा रही है। चार पहिया वाहन खड़ी करने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। स्टॉफ को छोड़कर सुबह आठ बजे के बाद ही वाहन पार्क किए जाएंगे। अपराह्न तीन बजे के बाद जिनका वाहन खड़ा रहेगा, उनका रिकार्ड देखा जाएगा।
देखा जाता है कि सीएमएस ऑफिस के सामने कुछ लोग वाहन खड़ी कर चले जाते हैं। ऑफिस के सामने वाहन न खड़े हों, इसके लिए एक पुलिस का जवान वहीं बैठा रहता है। इसके बावजूद अस्पताल के कुछ कर्मी मनमाने ढंग से वाहन खड़ी कर देते हैं। कहने पर उलझते भी हैं। बीते सप्ताह मनमाने ढंग से खड़े वाहनों की वजह से एक एंबुलेंस को कुछ देर तक गेट पर ही खड़े रहना पड़ा। बाद में सीएमएस कार्यालय के पास से होकर इमरजेंसी वार्ड तक जाना पड़ा। पार्किंग की व्यवस्था होने से इस समस्या का समाधान होगा। अभी तक अस्पताल में जिसको जहां समझ में आता है वहां वाहन खड़ी कर देता है। उसमें हेलमेट लटकाकर लोग डॉक्टर को दिखाने चले जाते हैं, तभी उनका हेलमेट चोरी हो जाता है। जब पार्किंग का इंतजाम हो जाएगा, तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। पार्किंग में वाहनों की निगरानी रहेगी और सीसीटीवी कैमरे की भी नजर रहेगी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.राजेंद्र कुमार का कहना है कि अस्पताल की रूपरेखा बदलने के लिए अभी कई और बड़े फैसले लिए जाएंगे। पूरे अस्पताल परिसर का कायाकल्प किया जाएगा। फिलहाल वाहनों के पार्किंग स्थल के लिए प्रक्रिया चल रही है।