फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Panchayat elections: All seats in Aurai block reserved

पंचायत चुनाव: औराई ब्लॉक की सभी सीटें आरक्षित

Sat, 06 Mar 2021 06:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: All seats in Aurai block reserved
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की अनंतिम सूची का विरोध थम नहीं रहा है। इस क्रम में शनिवार को भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराई है। लोगों ने डीएम, डीपीआरओ और ब्लॉक कार्यालयों पर प्रार्थना पत्र देकर आरक्षण संशोधन की मांग की है। वहीं गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि अप्रैल में संभावित पंचायत चुनाव को लेकर दो मार्च को जिला प्रशासन ने प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी हो चुकी है। पहले ही दिन से शुरू हुआ विरोध थम नहीं रहा है। जिला पंचायत के वार्ड 21 को आरक्षित करने के खिलाफ भाजपा नेता आशीष दूबे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने महराजगंज में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राजनीति के कारण औराई ब्लॉक की सभी सीटें आरक्षित कर दी गई। जिससे सामान्य वर्ग चुनाव नहीं लड़ सकते। डीघ ब्लॉक के वार्ड 15 और 16 के आरक्षण को बदलने के लिए अनूप सिंह ने डीएम को पत्रक सौंपा। इस मौके पर मुरलीधर बिंद, प्रमोद पाल, देवेंद्र आदि रहें।
विज्ञापन

गहरपुर निवासी योगेश चौधरी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को पत्र भेजकर आरक्षण सूची में धांधली का आरोप लगाया। बताया कि चक्रानुक्रम के तहत गहरपुर गांव को ओबीसी के लिए आरक्षित होना चाहिए था लेकिन सामान्य किया गया। इस दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि सूची में परिवर्तन न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। अभोली ब्लॉक के फत्तूपुर निवासी ओम प्रकाश मिश्र ने डीएम को पत्रक देकर आरक्षण में सुधार की मांग की। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने कहा कि करीब 400 आपत्तियां आ चुकी है। आठ मार्च के बाद उनका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed