फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Panchayat elections: 65 percent voting in three gram panchayats

पंचायत चुनाव: तीन ग्राम पंचायतों में 65 फीसदी मतदान

Sun, 09 May 2021 09:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 65 percent voting in three gram panchayats
सीतामढ़ी/मोढ़। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में रविवार को प्रधान पद के लिए कड़ी सुरक्षा में मतदान हुआ। तीनों गांव में 65 फीसदी मतदान हुआ। जगदीशपुर में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में तनाव होने से आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। अधिकारियों की जांच के बाद मतदान शुरू हुआ। तीनों गांवों में 36 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गई।
विज्ञापन

जिले में 15 अप्रैल को पहले चरण में मतदान हुआ। 26 जिला पंचायत, 545 ग्राम प्रधान, 650 बीडीसी और तीन हजार से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर 14 हजार 328 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मतदान से पूर्व ही जगदीशपुर, भटेवरा और बनकट गांव में एक-एक प्रत्याशी की मौत हो गई। जिसके कारण तीनों गांवों में प्रधान पद का चुनाव टल गया। रविवार को सुबह सात बजे से तीनों ग्राम पंचायतों के 16 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। शाम छह बजे तक ओवरआल तीनों बूथों पर 65 फीसदी मतदान हुआ। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, सुरियावां विकास खंड के जगदीशपुर गांव में चार बूथों पर मतदान हुआ। दोपहर तक बूथों पर वोटरों की भीड़ रही। सुबह 11 बजे फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया। जिसके कारण आधे घंटे तक मतदान रुका रहा। एसडीएम भदोही योगेश कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। विवाद सुलझाने के बाद मतदान शुरू कराया। यहां पर कुल 60 फीसदी मतदान हुआ। 2400 मतदाताओं में 1572 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

भटेवरा गांव में भी कुल 69 फीसदी मतदान शांतिपूर्वक ढंग से हुआ। सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार, डीघ विकास खंड के बनकट में प्रधान पद के लिए रविवार को सुबह से ही मतदान शुरू हुआ। मतदान के लिए कुल छह बूथ बनाए गए थे। तीन बूथ प्राथमिक विद्यालय बनकट में जबकि तीन बूथ प्राथमिक विद्यालय झरिहगपुर में बने। मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह रहा खास कर महिलाओं और युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। दोपहर बाद बनकट बूथ पर कुछ फर्जी मतदान को लेकर आई शिकायत पर कोइरौना थानाध्यक्ष खुर्शीद अंसारी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ बूथ पर पहुंच गए और आस पास की भीड़ को हटा कर मतदान संपन्न कराया। प्राथमिक विद्यालय बनकट के तीन बूथों पर कुल 1653 मतदाताओं ने मतदान किया है। इसी तरह झरिहगपुर मतदान केंद्र पर 1080 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गांव में कुल 4253 मतदाता हैं जिसमें से 2733 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां करीब 64 फीसदी मतदान हुआ। तीनों ग्राम पंचायतों में 36 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 11 मई को होगा। रविवार को मतदान के बाद उनकी किस्मत मतपेटी में कैद हो गई। मंगलवार को सुरियावां और डीघ ब्लॉक के मतगणना केंद्रों पर कर्मचारी मतों की गिनती करेंगे। मात्र तीन ग्राम पंचायत की गिनती होने से सुबह एक घंटे में ही फैसला आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed