{"_id":"60aa3da78ebc3e384c6a9482","slug":"paddy-will-be-planted-in-32-thousand-hectares-bhadohi-news-vns590866275","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 हजार हेक्टेयर में होगी धान की रोपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 हजार हेक्टेयर में होगी धान की रोपाई
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में धान की रोपाई की तैयारी तेज हो गई है। कृषि विभाग ने खरीफ सीजन की खेती के साथ ही धान की रोपाई का रकबा भी तय कर दिया है। 2020 से धान की रोपाई और खरीफ सीजन का रकबा बढ़ गया है। 35 हजार 148 हेक्टेयर में खरीफ की खेती होगी। इसमें 32 हजार 515 हेक्टेयर में धान की रोपाई की जाएगी। धान के उत्पादन का लक्ष्य एक लाख 10 हजार एमटी रखा गया है। इसके अलावा दो हजार हेक्टेयर में बाजरा, डेढ़ हजार हेक्टेयर में अरहर की खेती होगी। किसानों के लिए अनुदानित धान का बीज भी आ चुका है, जिसका वितरण राजकीय कृषि भंडारों से हो रहा है।
जिले में कुल दो लाख एक हजार किसान पंजीकृत हैं जबकि करीब 75 हजार हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है। इससे कृषि विभाग की ओर से हर साल रबी और खरीफ के सीजन में खेती का रकबा तय किया जाता है। 2021 में 35 हजार 148 हेक्टेयर रकबे में खरीफ की खेती होगी। इसमें 32 हजार 515 हेक्टेयर में धान, 83 हेक्टेयर में मक्का, 115 हेक्टेयर में ज्वार, 739 हेक्टेयर में बाजरा, 255 हेक्टेयर में उर्द, 18 हेक्टेयर में मूंग, 1490 हेक्टेयर में अरहर, और 325 हेक्टेयर में तिलहन की खेती का लक्ष्य रखा गया है। खेती करने का लक्ष्य पूरा हो सके, इसके लिए विभाग भी तैयारी कर चुका है। विभाग ने प्राथमिकता के तौर पर धान और उर्द का बीज मंगा लिया है। 400 क्विंटल धान का बीज छह राजकीय कृषि बीज भंडारों पर आया है। जिसको अनुदान पर किसानों को दिया जा रहा है। वर्ष 2020 में धान की रोपाई 27 हजार हेक्टेयर में करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन मानसून मेहरबान हुआ तो किसानों ने करीब 40 हजार हेक्टेयर रकबे में धान की रोपाई कर दी। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जिले में एक लाख 10 हजार 295 एमटी धान के पैदावार का लक्ष्य तय किया गया है।
जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि धान की नर्सरी डालने का उपयुक्त समय चल रहा है। किसान 10 से 12 जून तक हर हाल में नर्सरी डाल दें। खेत तैयार करने के बाद उसमें डाई और जिंक मिला देने से नर्सरी अच्छी होगी। उन्होंने कहा कि 1834 हेक्टेयर में धान की नर्सरी डाली जाएगी। नर्सरी डालने से पूर्व बीज शोधन अवश्य करें।