फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Paddy crop burnt for the third time

तीसरी बार फूंकी गई धान की फसल

Tue, 07 Dec 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop burnt for the third time
औराई थाना क्षेत्र के नरथुआ गांव में रविवार की रात तीसरी बार अराजक तत्वों ने दो किसानों के लगभग दो बीघे से अधिक खेत में रखी धान की फसल फूंक की। जानकारी होने पर किसानों के शोरगुल मचाते ही आग लगाने वाले अराजक तत्व भाग गए। पीड़ित किसान संतोष कुमार दुबे, लोलारखनाथ दुबे ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि खेत में फसल को काटकर सूखने के लिए छोड़ा गया था। फसल सूख भी गई थी जिसकी मड़ाई की तैयारी कर रहे थे। तब तक अराजक तत्वों ने फसल में आग लगाकर हजारों रुपये का नुकसान पहुंचा दिया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि यह क्रम लगभग एक माह से चल रहा है और नरथुआ गांव में यह तीसरी बार की घटना है। पड़ोसी गांव सेउर समेत अन्य गांवों में फसल और पशुओं के लिए रखे पुआल के ढेर जला देने से अब तक दर्जन भर से अधिक किसानों को नुकसान पहुंचा है। पूर्व में ही शिकायतों के बाद भी पुलिस के हाथ फसल जलाने वालों तक नहीं पहुंच रहे हैं। पेशे अधिवक्ता और किसान संतोष दूबे की तहरीर पर पुलिस ने रात में ही मौके का निरीक्षण कर लौट आई। किसानों ने कहा कि गश्त बढ़ाकर पुलिस ने फसल जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई और कृषि विभाग ने क्षतिपूर्ति की मांग पूरी करने में शिथिलता की तो किसान आगे की रणनीति तैयार करने के लिए मजबूर होंगे। प्रभारी निरीक्षण सदानंद सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है लेकिन अभी तक फसल जलाने वालों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed