फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Oxygen Express reached Madhosingh with second shipment

दूसरी खेप लेकर माधोसिंह पहुंची आक्सीजन एक्सप्रेस

Sun, 09 May 2021 04:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
Oxygen Express reached Madhosingh with second shipment
ज्ञानपुर/घोसिया। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-प्रयागराज रूट स्थित माधोसिंह स्टेशन पर रविवार को सुबह सात पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से 40 मीट्रिक टन जीवनरक्षक आक्सीजन लेकर आक्सीजन एक्सप्रेस पहुंची। इससे स्टेशन पर रेल अधिकारियों की चहल-पहल बढ़ी रही। जहां पर कड़ी निगरानी में अधिकारियों ने अनलोडिंग एक दर्जन से अधिक टैंकरों में कराकर वाराणसी के लिए रवाना कर दिया। स्टेशन और कानकोर डिपो में सुबह से अपराह्न तक पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रही।
विज्ञापन

डीआरएम वाराणसी वीके पंजियार ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव और आक्सीजन की कमी से बढ़ रहे मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए रेल प्रशासन आक्सीजन एक्सप्रेस का संचालन करा रहा है। प्रदेश के विभिन्न मंडलों की मांग पर उपलब्धता में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। दो दिन पूर्व प्रथम खेप में आए 40 मीट्रिक टन में 20 टन वाराणसी, 10 टन आजमगढ़ और 10 टन में भदोही-मिर्जापुर को सहायक आयुक्त वाराणसी केजी गुप्ता की देखरेख में उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

भदोही जिले में आक्सीजन आवंटन कम होने पर आवाज उठने लगी है। यशवंत सिंह यादव, दिनेश यादव, योगेश यादव, लालू प्रसाद यादव आदि ने कहा कि जिला प्रशासन की शिथिलता से आवंटन लक्ष्य कम मिला है। जब वाराणसी और आजमगढ़ को पर्याप्त मात्रा में आवंटन दिया जा सकता है तो भदोही को क्यों नहीं। आधा दर्जन से निजी कोविड अस्पताल और एल-1, एल-2 सरकारी अस्पतालों की स्थिति यह है कि तैनात कर्मचारी मरीजों को देखकर आक्सीजन की कमी, बेड खाली न रहने की बात कहकर वापस कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपीगंज, भदोही, जंगीगंज, वहिदानगर, सुरियावां, दुर्गागंज, खमरिया में कार्यरत निजी अस्पतालों में आक्सीजन की पर्याप्त मात्रा न होने से मरीजों को महंगे दर खरीदना विवशता बनी है। कभी अस्पताल के सामने तो कभी बाइक पर आक्सीजन सिलिंडर लादकर मरीज के अभिभावक सड़कों पर देखे जा सकते हैं। मंडलायुक्त योगेश्वरराम मिश्रा ने बताया कि भदोही-मिर्जापुर के लिए 10 टन का आक्सीजन मिला था जिसे जरूरत के अनुरूप भेज दिया गया है और जरूरत पड़ने पर डिमांड बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed