फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Our engineer, contractor of the recovery order

अवर अभियंता, ठेकेदार से रिकवरी का आदेश

Thu, 30 Jun 2016 01:32 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Thu, 30 Jun 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Our engineer, contractor of the recovery order
अभोली के लोहिया गांव आनंदडीह गांव में ग्रामीणों की शिकायत सुनते नोडल अधिकारी विशाल चौहान।
जनपद में बुधवार को आए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के प्रबन्ध निदेशक और जिले के नोडल अधिकारी विशाल चौहान ने लापरवाह अफसरों की जमकर क्लास ली। लोहिया गांव आनंदडीह में एक साल के अंदर हैंडपंप खराब होने पर अवर अभियंता और ठेकेदार से रिकवरी का आदेश दिया। निर्माणाधीन सीएचसी अभोली की खराब प्रगति पर जांच के लिए टीम गठित किया। अनुपस्थित राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ शासन को पत्र लिखा। ग्रामीणों की शिकायत पर सीडीपीओ अभोली को प्रतिकूल टिप्पणी जारी की। 
विज्ञापन

बुधवार को सुबह करीब आठ बजे जिले में पहुंचे नोडल अधिकारी विशाल चौहान सर्वप्रथम अभोली विकास खंड पहुंचे।  वित्तीय वर्ष 14-15 के लोहिया गांव आनंदडीह के प्राथमिक विद्यालय में  ग्रामीणो के बीच चौपाल में उन्होने शासन की चलाई जा रही लाभार्थी परक  योजनाओ के बारे में ग्रामीणों से पूछा। ग्रामीणो ने शिकायत किया की ग्राम सभा के आगनबाड़ी केन्द्रों  में पुष्टाहार का वितरण नही होता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बाल विकास परियोजना  अधिकारी के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दिया। 
विज्ञापन

गांव में लगे हैंडपंपो का समय से पूर्व खराब हो जाने  के कारण अवर अभियंता और ठेकेदार से रिकवरी का आदेश दिया। अभोली ब्लॉक का निरीक्षण करते समय  बाहरवे वित्त की धनराशि  डंप मिलने और कोई कार्ययोजना न बनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए अवर अभियंता और एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद प्रबन्ध निदेशक ने विगत पॉच वर्ष के  निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अभोली का निरीक्षण किया।  प्रोजेक्ट मैनेजर के न होने पर नाराजगी  व्यक्त करते हुए शासन को पत्र लिखने का           निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होने सामुदायिक  स्वास्थ्य केन्द्र अभोली के निर्माण के अब तक की प्रगति की जॉच रिपोर्ट के  लिए तीन सदस्यीय  टीम गठित करने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिया। इसी तरह दोपहर करीब एक बजे बेसिक शिक्षा अधिकारी के  कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर लोक शिक्षा समिति की बैठक न कराने पर नाराजगी जताई। इस दौरान डीएम प्रकाश बिंदु, सीडीओ आरपी        मिश्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed