फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Order to investigate gas agency and petrol pump

गैस एजेंसी और पेट्राल पंप के जांच का आदेश

Fri, 13 Dec 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Order to investigate gas agency and petrol pump
ज्ञानपुर। भदोही जिले के दो दिवसीय भ्रमण पर आईं जिले की नोडल अधिकारी एवं मंडलायुक्त प्रीती शुक्ला ने शुक्रवार को जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय और डूडा कार्यालय का निरीक्षण किया। पूर्ति कार्यालय में गैस एजेंसी और पेट्रोल पंपों की जांच न होने पर नाराजगी जताई। एडीएम राम सिंह वर्मा को निर्देश दिया कि टीम गठित कर जांच कराएं। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक में अफसरों को दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले में दोपहर करीब ढाई बजे पहुंचीं मंडलायुक्त पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचीं। यहां पर अभिलेखों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई की हालत देखी। निर्देश दिया कि आइजीआरएस की शिकायतों को वरीयता देकर निस्तारण करें। कहा जिन पटलों पर ज्यादा दिनों से कर्मचारी जमे हैं, उनकी तैनाती दूसरे पटल पर की जाए। पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी की जांच और गुणवत्ता की रिपोर्ट न मिलने पर नाराजगी जताई। इसके बाद डूडा कार्यालय का निरीक्षण किया। शाम पांच बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। अफसरों को हिदायत दी कि वह अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। विभागवार कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति देखी। नोडल अधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को सख्त हिदायत दी कि लंबित परियोजनाओं को पूर्ण कराएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ को निर्देश दिया कि छूटे शौचालयों को 30 दिसंबर तक हर हाल में पूर्ण कराएं। जनशिकायतों, किसान दिवस, जमीन से संबंधित विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सको की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, सड़कों को गड्ढामुक्त, पारिवारिक लाभ योजना, फसल बीमा योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, बीडा, आदि की समीक्षा कर निर्देशित किया।
विज्ञापन

ठंड में रैन बसेरा की कराएं व्यवस्था
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त प्रीती शुक्ला ने तीनों एसडीएम और अधिशासी अधिकारियों को ठंड को लेकर खास हिदायत दी। कहा कि ठंड शुरू हो गई है, यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति सड़क के किनारे सोता न मिले। तीनों तहसीलों में रैन बसेरा की समुचित व्यवस्था कराएं। कंबल वितरण संग अलाव भी जलाया जाए। गोवंश को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था कराने के लिए कहा। इस मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, सीडीओ विवेक त्रिपाठी, एडीएम राम सिंह वर्मा, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, तीनों एसडीएम, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीआईओएस अशोक चौरसिया, बीएसए अमित कुमार, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग हीरामणि वर्मा, बिजली मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed