{"_id":"76ce261a94593a503482b27c31b89c23","slug":"opposition-expressed-effigy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतला दहन कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुतला दहन कर जताया विरोध
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Tue, 22 Dec 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की शान में गुस्ताखी करने वाले
विज्ञापन
हिंदू महासभा के नेता के खिलाफ सोमवार को नगर के उलेमाओं और मौलानाओं का
गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने अजिमुल्लाह चौराहे पर सभा कर समाज में एख्तेलाफ
पैदा करने वाले कमलेश तिवारी के पुतले को आग लगाई और शासन से ऐसे लोगों को
फांसी दिए जाने की मांग की।
मदरसा शमसिया तेगिया के प्रिंसिपल, मौलाना फैसल अशर्फी ने कहा कि हम अपने नबी की तौहीन बर्दाश्त नहीं कर सकते। समाज को बांटने का प्रयास करने वाले कमलेश तिवारी जैसों को फांसी ही मुकम्मल सजा हो सकती है।
मौलानाओं ने कहा की मुसलमान सर तो कटा सकता है लेकिन आका की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं करेगा। इस आशय का ज्ञापन एसडीएम को देकर सभा का समापन हुआ।
सोमवार पूर्वाहन अजीमुल्ला चौराहे पर नगर के दर्जनों ओलमा एकराम के नेतृत्व में भारी हुजूम घरों से निकल पड़ा। उस वक्त हर गली, हर मोहल्ले की सड़क अजिमुल्लाह चौराहे की ओर जाती दिख रही थी।
लोगों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थी जिसमें अपने प्यारे नबी से न केवल मोहब्बतों का इजहार था बल्कि यह भी लिखा था कि हमारे नबी के साथ गुस्ताखी करने वाले को हम मौत से भी बढ़कर सजा देंगे।
मुख्य चौराहे पर हुई सभा मे मौलाना अशर्फी ने कहा कि मुसलमान सब कुछ बर्दास्त कर सकता है लेकिन अपने नबी पर आक्षेप बर्दाश्त नहीं कर सकता। कहा की भारत की आन बान और शान के लिए मुस्लमान कल भी कुर्बान था आज भी जरुरत पड़ने पर कुर्बान होगा।
हमें एक वक्त का भोजन भले न मिले हम गंवारा कर लेगे लेकिन अपने आका की शान में गुस्ताखी करने वाले को बर्दास्त नहीं करेंगे। मौलाना ने चेतावनी भी दी कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती विरोध जारी रहेगा।
मौ.अब्दुस्समद जेयाई ने कहा की अल्लाह ने नबी ए करीम सल्ल. को पूरी दुनिया के लिए रहमत बना कर भेजा और हमारे आका ने इंसानियत को अमन और भाईचारे का संदेश दिया जिस पर मुसलमान चल रहा है और यही सीख अपने बच्चों को दे रहा है।