फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Operator suspended for demanding money in the name of Pradhan Mantri Awas Survey

Bhadohi News: प्रधानमंत्री आवास सर्वे के नाम पर पैसा मांगने वाला ऑपरेटर निलंबित

Wed, 02 Apr 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Operator suspended for demanding money in the name of Pradhan Mantri Awas Survey
भदोही ब्लॉक के समालकोट में प्रधानमंत्री आवास सर्वे के नाम पर ग्रामीणों से पैसा मांगने वाले कर्मचारी पर मंगलवार को कार्रवाई हुई। बीडीओ भदोही की जांच में पैसा मांगने की पुष्टि होने पर सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने कार्रवाई की संस्तुति की। नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता ने ऑपरेटर मनोज कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री आवास के नए लाभार्थियों के चयन के लिए सर्वे चल रहा है। इसके लिए ब्लॉक से लेकर ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचरियों की ड्यूटी सर्वे कार्य में लगाई गई है। पात्रता की जांच कर कर्मचारी सूची में उन्हें शामिल कर रहे हैं। करीब 20 दिन पूर्व भदोही के समालकोट दलित बस्ती में एक कर्मचारी ने आवास दिलाने के लिए महिलाओं से पैसे की मांग की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में ब्लॉककर्मी 500 से 1000 रुपये की मांग करते हुए दिख रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त कर्मचारी कई बस्तियों में इसी तरह पैसे की मांग की। मामला संज्ञान में आने पर परियोजना निदेशक आदित्य कुमार ने बीडीओ भदोही को जांच सौंपी। एक सप्ताह पूर्व जांच रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि कर्मचारी ने पैसे की मांग की। जांच आख्या आने पर सीडीओ ने नलकूप विभाग के ऑपरेटर मनोज कुमार सोनकर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। अधिशासी अभियंता नलकूप बीएल वर्मा ने कर्मचारी को निलंबित कर विभाग से अटैच कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed