{"_id":"60d093d68ebc3e32506399ae","slug":"open-shopping-centers-people-seen-careless-bhadohi-news-vns596008878","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले शॉपिंग सेंटर, लापरवाह दिखे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले शॉपिंग सेंटर, लापरवाह दिखे लोग
विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में उमड़ी भीड़। संवाद
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के कारण लंबे समय से बंद चल रहें बड़े शॉपिंग कांप्लेक्स, दुकान और मॉल सोमवार को फिर से खुल गए। हालांकि इस दौरान जहां बड़े शॉपिंग सेंटर व रेस्टोरेंट खुलने पर लोगों खरीदारी की। वहीं दूसरी ओर अनलॉक के पहले दिन ही लोगों ने कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां भी उड़ाई।
इस दौरान प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन के ज्यादातर लोग बेपरवाह दिखे। जिले के प्रमुख बाजारों व नगरों में न तो लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी समझा और न ही इस बाबत दुकानदार ग्राहकों समझा पाएं। इतना ही नहीं बाजार में आने वाले अधिकांश लोगों ने तो मास्क भी नहीं लगाया था।
कोरोना संक्रमण के कारण लंबे समय से बंद चल रहे शहर के बड़े दुुकान और मॉल आखिरकार सोमवार से खुल गए। वहीं रेस्तरा में भी लोगों का आवागमन शुरू हो गया। हालांकि दोपहर तक बड़े दुकानों में पहले की तरह शॉपिंग करने वालों की भीड़ नहीं थी। वहीं दो घंटे कारोबार के बढ़ाए जाने से बाजारों में रौनक दिखी। व्यापारियों का कहना था कि अरसे बाद कारोबारी गतिविधियां गति ले रही हैं। वजह यह है कि करीब-करीब सभी कारोबार सोमवार खुल गए। इससे लोगों की जरूरतें एक बार में ही पूरी होने लगीं। बाजार खोले जाने के समय में दो घंटे की वृद्धि होते ही सहालगी खरीदार बाजारों में उमड़ने लगे। बाजारों में कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन प्रमुख बाजारों में देखने को मिला।
विज्ञापन
गोपीगंज, भदोही, सीतामढ़ी, सुरियावां, डीघ, अभोली, चौरी, घोसिया, ऊंज, औराई, आदि बाजारों में भीड़ दोपहर बाद से उमड़ने लगी। कारोबारियों का कहना है कि इस हफ्ते कारोबार पूरी तरह से पटरी पर आ जाएगा। समय बढ़ने का लाभ ग्राहक और व्यवसायी दोनों को होगा। व्यापारी शोरूम और दुकानों का कलेक्शन ग्राहकों तक सीधे पहुंचा सकेंगे। अभी तक सात बजे दुकानें बंद करने की जल्दी में व्यापारी ग्राहकों को शाम से ही हटाना शुरू कर देते थे। बाजारों में रौनक दिखी। कपड़ा व्यवसायी बिहारी लाल केसरवानी के बताया है कि बताया कि बाजार पूरी तरह बंद होने से व्यापारी वर्ग आर्थिक स्तर पर पूरी तरह टूट चुका था। ऐसे में सरकार द्वारा दी गई रियायत अब व्यापारियों के लिए संजीवनी का काम कर रही है।