फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Open manhole on city streets

शहर की सड़कों पर खुले हैं मौत के मैनहोल

Mon, 16 Dec 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Open manhole on city streets
ज्ञानपुर। शहर की सड़कों पर खुले मेनहोल खतरनाक साबित हो रहे हैं। ठंड में कोहरे के बीच यदि आप शहर की सड़कों पर पैदल या फिर दोपहिया वाहन लेकर निकलें तो बहुत सावधानी बरतें। नहीं तो आप मौत के कुएं में जा सकते हैं। शहर की कई प्रमुख सड़कों के बीचोबीच मेनहोल खुले पड़े हैं। इनमें अक्सर लोग रात के अंधेरे में गिरकर जख्मी हो जाते हैं। हादसा होने के बाद भी नगर पालिका और नगर पंचायत प्रशासन को यह नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

अच्छे दिन आने के इंतजार में केंद्र सरकार के साढ़े पांच साल गुजर गए। भदोही नगर पालिका और ज्ञानपुर नगर पंचायत में भी भाजपा की सरकार है। मगर लोगों को अच्छे दिनों का इंतजार खत्म नहीं हुआ। वैसे तो आदर्श नगर पंचायत योजना में अब तक तीन से चार करोड़ रूपये नाली निर्माण, इंटरलाकिंग, मेनहोल दुरूस्त करने में खर्च हो गए लेकिन तस्वीर नहीं बदल सकी। शहर का विकास होना तो छोड़िए नाले-नालियों के मेनहोल तक बंद नहीं हुए। शहर की सड़कों पर जगह-जगह मौत के मेनहोल खुले पड़े हैं। रात के अंधेरे में अक्सर लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। कई बच्चे जख्मी हो चुके है। अब ठंड शुरू होने के बाद कोहरे से ऐसे मेनहोल मुसीबत बनेंगे। नगर पालिका में कई बार शिकायत की गई, मगर मेनहोल बंद नहीं हुए। एक-दो दिन नहीं महीने से लेकर पखवारे भर बाद भी खुले मेन होल को सही करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जाती। जिले की दो नगर पालिका भदोही और गोपीगंज के साथ ही नगर पंचायत ज्ञानपुर, सुरियावां, नई बाजार, घोसिया और खमरिया में भी मेनहोल की समस्या जटिल है। सफाई न होने से अक्सर नालियां चोक हो जाती हैं, जिससे मेन होल खोलकर उक्त नाली को साफ किया जाता है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली के आगे पुरानी बाजार में करीब 15 दिनों से मेनहोल खुला है। यहां के लोगों ने बताया कि एक बार मेनहोल को बंद कर दिया था, लाई के लिए मेनहोल दोबारा खोला गया तो बंद नहीं किया गया। जिसमें
विज्ञापन
विज्ञापन

भदोही नगर के पीरखापुर में एक मेनहोल खतरनाक ढंग से खुला हैं। आसपास वाले बताते हैं कि मेनहोल को बंद कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन को कई बार शिकायत की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिससे आए दिन घटना होती है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों के लिए होती है।

नगर निकायों में काम होने से एक से दो दिन मेन होल खुलते हैं लेकिन कई दिनों तक मेनहोल खोलना ठीक नहीं है। अधिशासी अधिकारियों से बात कर उसे सही कराया जाएगा।
राम सिंह वर्मा, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed