फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Open gym will open in selected council schools

चुनिंदा परिषदीय स्कूलों में खुलेंगे ओपेन जिम

Tue, 22 Feb 2022 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Open gym will open in selected council schools
युवाओं की प्रतिभा निखारने और हर व्यक्ति को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से ओपेन जिम खोले जाएंगे। ग्राम पंचायतों में जमीन नहीं मिलने की स्थिति में अब चुनिंदा परिषदीय स्कूलों में ओपेन जिम खोले जाने की तैयारी है। इसको लेकर विभागीय स्तर से प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सब कुछ ठीक रहा तो विधानसभा चुनाव बाद काम भी शुरू हो जाएगा। प्रत्येक ओपेन जिम पर दो लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

अब ग्रामीण सुबह सैर करने के साथ ही शारीरिक फिटनेस भी ध्यान दे सकते हैं। सुबह स्कूल खुलते ही छात्र भी मैदान में जाकर कसरत कर सकते हैं। इससे वो शारीरिक और मानसिक तनाव से दूर रहेंगे और खुद को स्वस्थ रख सकेंगे। जिले में पहली बार स्कूल या उसके पास खाली पड़ी जमीन पर ओपेन जिम खोले जाने की प्रक्रिया विधानसभा चुनाव बाद रफ्तार पकड़ेगी। युवा कल्याण विभाग के अधिकारी बताते हैं कि अभी जमीन या स्कूल चिह्नित नहीं किए गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर चर्चा चल रही है। अभी तक की योजना के अनुसार सभी ब्लॉकों में इसके लिए एक-एक स्कूल का चयन किया जाएगा। उसमें कुछ जूनियर हाईस्कूल तो कुछ प्राइमरी स्कूल होंगे। युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि लोग स्वस्थ्य रहें, इस उद्देश्य से जिम खोले जाएंगे। चुनिंदा परिषदीय स्कूलों में जिन खोले जाने पर बात चल रही है। चुनाव के बाद इसमें तेजी आएगी। इससे गांव के युवा व्यायाम कर सकेंगे। प्रत्येक ब्लॉक के एक-एक स्कूल में ओपेन जिम खोले जाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। ऐसे स्कूल खोजे जा रहे हैं, जहां दो बिस्वा जमीन अतिरिक्त हो। उसी जमीन पर ओपेन जिम खोले जाएंगे। दो लाख रुपये की लागत से वहां उपकरण आदि लगाए जाएंगे। देख-रेख की जिम्मेदारी युवा कल्याण विभाग संभालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed