फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Only three days of work done in one and half month for construction of overbridge

45 दिन में हुआ मात्र तीन दिन काम

Tue, 20 Apr 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Only three days of work done in one and half month for construction of overbridge
भदोही। अहमदगंज गजिया ओवर ब्रिज का निर्माण वहां के बाशिंदों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। तीन मार्च से रास्ता बंद कर दिया गया है। खोदाई से मोहल्ले की बिजली-पानी अव्यवस्थित हो गई है। खोदे गए गड्ढे में गंदा पानी एकत्र होने से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लेकिन इन डेढ़ महीनों में राजकीय सेतु निर्माण निगम केवल तीन दिन काम कर सका है। मंगलवार को एक दर्जन मजदूरों ने फिर से काम शुरू किया है। लोगों की मांग है कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से कराया जाए।
विज्ञापन

गजिया के लोगों का कहना है कि 3 मार्च को सड़क बंद कर खोदाई कार्य में तेजी दिखाई गई, लेकिन उसके बाद काम आगे नहीं बढ़ सका। इस बीच गजिया के लोग बिजली, पानी के लिए तरसते रहे। काफी हाय तौबा मचाने के बाद लोगों के लिए पानी और बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। लेकिन काम शुरू करने में घोर लापरवाही की गई। लोगों का कहना है कि पिछले डेढ़ महीने से रास्ता बंद है। इस डेढ़ महीने में मुश्किल से तीन दिन काम हुआ है। मंगलवार को भी निगम के एक दर्जन मजदूरों ने पिलर ढलाई के लिए दिन भर काम किया। इस दौरान खोदाई में पेयजल पाइपलाइन और सीवर लाइन को बचाकर खोदाई की गई। इस संबंध में लोगों ने कहा कि जब काम समयबद्ध होगा, तभी परेशानी कम होगी। उत्तर प्रदेश राजकीय सेतु निगम के सहायक अभियंता एचएन यादव का कहना है कि लोग परेशान न हों। कहीं भी काम शुरू करने में दिक्कत होती है। यहां भी समस्या आ रही है। एक बार काम जहां सुचारु हुआ तो निर्माण कार्य तेजी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed