फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Only the result of public anger was the demolition

केवल जनाक्रोश की परिणति था ढांचा विध्वंस

Thu, 27 Apr 2017 01:39 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Thu, 27 Apr 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
 अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस मामले में भाजपा के शीर्ष नेताओं पर केस चलाने को लेकर भले ही समूचे देश में हंगामा मचा हो, लेकिन विध्वंस को बेहद नजदीक से देख चुके रणजीत सिंह की राय थोड़ी अलग है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के तत्कालीन विभाग मंत्री रहे ज्ञानपुर से लगे पूरेगोसाईंदास गांव निवासी रणजीत सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में दावा किया कि ढांचा विध्वंस के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। विध्वंस केवल जनाक्रोश की परिणति थी। अब इतने दिनों बाद सीबीआई का कुछ खास नेताओं पर कानूनी कार्रवाई समझ से परे है।
विज्ञापन

कहा कि छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा को ढहा दिया गया था। उस वक्त विहिप के अयोध्या स्थित रामकथा कुंज कार्यालय के प्रभारी की जिम्मेदारी देख रहे विभाग मंत्री रणजीत सिंह कहते हैं कि कारसेवकों के एक कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में सात लाख के आसपास भीड़ जुटी थी। देश-विदेश से आ रहे मेहमानों के स्वागत की जिम्मेदारी भी मेरी थी। कार्यक्रम के दौरान भीड़ में से आवाज आई तोड़ दो और भीड़ उग्र हो गई। 11.30 बजे से 4.45 बजे तक तीनों गुंबद धराशायी कर दिए गए और 36 घंटे में वहां से मलबा हटाया गया। सबकुछ खुल्लम-खुल्ला हुआ। कोई साजिश नहीं रची गई। इसके लिए कुछ गिनती के नेताओं को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। अलबत्ता मंच पर मौजूद तमाम नेता कारसेवकों को रोकने का प्रयास कर रहे थे। उस समय मंच पर अशोक सिंहल, राम विलास वेदांती, नृत्य गोपाल दास, चौगुरजी बाबा, एलके आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे कई नेता मौजूद थे। कहा कि गुंबद गिरने लगा और भगदड़ मच गई। मलबा गिरने से कई कारसेवक घायल हो गए। मुझे एंबुलेंस बुलाने के लिए एनाउंस करने को कहा गया। मैंने एंबुलेंस बुलवाई और घायलों को अस्पताल भेजा जाने लगा। श्रीराम हास्पिटल पूरी तरह भर गया। 350 घायलों की सूची मेरे पास ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उल्लेखनीय है कि 1982 में विहिप से जुडने के बाद रणजीत सिंह ने संगठन में कई अहम भूमिकाएं निभाईं। वह भारतीय गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन परिषद, राष्ट्रीय गोरक्षा आंदोलन समिति और गोहत्या, गोमांस निर्यात निरोध परिषद के प्रांत महामंत्री भी बनाए गए थे। 2014 लोकसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed