फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   only one supervisor posted instead of six workers in CDPO office bhadohi

Bhadohi News: रामभरोसे चल रहा सीडीपीओ कार्यालय, छह की जगह केवल एक सुपरवाइजर की है तैनाती

Wed, 06 Mar 2024 09:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 09:46 PM IST
सार

Bhadohi News: शासन की ओर से एक तरफ जहां कुपोषण को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ यह व्यवस्थाओं के नाम पर जीरो है। ब्लॉकों में संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालयों की हालत कुछ वैसी ही है।

विज्ञापन
only one supervisor posted instead of six workers in CDPO office bhadohi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के अभोली ब्लॉक का बाल विकास परियोजना कार्यालय रामभरोसे ही संचालित हो रहा है। कार्यालय के संचालन के लिए जहां छह कर्मचारी होने चाहिए, वहां सिर्फ एक सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। मजे की बात है कि सुपरवाइर को ही प्रभारी सीडीपीओ बना दिया गया है। सुपरवाइजर शन्नो ही फील्ड विजिट, पोषण ट्रैकर के साथ अन्य सारी व्यवस्थाओं को देखती हैं।

विज्ञापन


शासन की ओर से एक तरफ जहां कुपोषण को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ यह व्यवस्थाओं के नाम पर जीरो है। ब्लॉकों में संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालयों की हालत कुछ वैसी ही है। यहीं से आंगनबाड़ी केंद्रों की मॉनीटरिंग के साथ-साथ यहां तैनात सुपरवाइजरों की मदद से फील्ड विजिट, पोषण ट्रैक पर काम करवाना और लाभार्थियों के मोबाइल में फीडिंग करवाने की जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन


बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से अभोली में संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालय इन दिनों रामभरोसे संचालित हो रहा है। कार्यालय पर जहां छह सुपरवाइजरों की तैनाती होनी चाहिए। वहां लगभग एक साल से केवल एक सुपरवाइजर के भरोसे चल रहा है। बताया जाता है कि इसके पहले यहां तैनात सीडीपीओ लीलावती देवी के संबंधी की मौत के बाद उन्होंने काम छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले वे सेवानिवृत्त भी हो गईं। उसके बाद से ही पद रिक्त चल रहा है। इस समय वहां तैनात एक मात्र सुपरवाइजर शन्नो प्रकाश प्रभारी सीडीपीओ की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इनके ऊपर ही पूरे केंद्रों के संचालन की जिम्मेदारी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू वर्मा ने बताया कि जिले में तमाम पद रिक्त चल रहे हैं। इसे भरने के लिए शासन से पत्राचार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed