फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Only 19 beds left in a 50-bed shelter home, sheets and blankets are also torn and old

Bhadohi News: 50 बेड के शेल्टर होम बचे केवल 19 बेड, चादर-कंबल भी फटे-पुराने

Tue, 19 Nov 2024 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Only 19 beds left in a 50-bed shelter home, sheets and blankets are also torn and old
ज्ञानपुर। जिले के इकलौते स्थायी शेल्टर होम में दुर्व्यवस्थाओं की भरमार है। स्थिति यह है कि 50 बेड के इस आश्रय गृह में केवल 19 बेड बचे हैं। जिसमें 10 चौकिंयां नयी आयी हैं। शेल्टर होम के कमरे गंदगी और बिखरे सामान इसकी हकीकत को बयां कर रहे हैं। आश्रय स्थल में चादर और कंबल भी काफी गंदे व बदहाल मिले।
विज्ञापन

जिले में ठंडक ने दस्तक दे दी है। शाम होते ही गुलाबी ठंड लोगों को स्वेटर और फुल बांह की शर्ट पहनने को मजबूर कर रही है। निराश्रित लोगों ठिठुरती ठंड में खुले आसमान के नीचे न सोना पड़े। इसके लिए निकायों में आश्रय स्थल बनाए जाते हैं। वहीं ज्ञानपुर में जिले का इकलौता 50 बेड का स्थायी शेल्टर होम वीएनजीआईसी कॉलेज के ठीक सामने संचालित है। करीब पांच साल पहले बने इस पंडित दीनदयाल आश्रय स्थल की देखरेख का जिम्मा नगर पंचायत के ऊपर है। नगर पंचायत ने इसकी देखरेख के लिए कार्यदायी संस्था नामित की है, लेकिन कार्यदायी संस्था की अनदेखी के कारण शेल्टर होम दुर्दशा का शिकार हो रहा है। अमर उजाला की टीम ने सोमवार को शेल्टर होम की पड़ताल की। जहां शेल्टर होम केवल 19 बेड मिले। उसमें भी कई ऐसे थे, जिस पर ढंग के बिस्तर भी नहीं पड़े हैं। शेल्टर के होम के कमरे गंदगी ऐसी पसरी थी। जैसे लग रहा था कि कई महीनों से इसकी सफाई नहीं की गयी है। इसके अलावा शौचालय व वाशरूम भी अच्छे तरीके से साफ नहीं मिले। ठंड के दस्तक के साथ निराश्रित लोगों को शेल्टर होम की जरूरत पड़ती है, लेकिन बिना चादर और कंबल के किस तरह से लोग रात बितायेंगे यह भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में धनराशि का अभाव है। चुनाव के समय शेल्टर होम में कुछ व्यवस्थाएं इधर से उधर हुई थी। जिसे सही कराया जा रहा है। शीतकालीन से पूर्व ही यहां सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराया ली जाएंगी। -- राजेंद्र कुमार दूबे, ईओ नपं ज्ञानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article