फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Online voting for CEPC elections, voting lines will be open from today till 5 pm on September 9

सीईपीसी चुनाव के लिए ऑनलाइन मतदान

Wed, 01 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Online voting for CEPC elections, voting lines will be open from today till 5 pm on September 9
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) प्रशासनिक समिति के प्रतिष्ठापरक चुनाव के लिए देश भर में वोटिंग लाइनें बृहस्पतिवार को सुबह 9.30 बजे से 9 सितंबर को सायं 5 बजे तक खुली रहेंगी। 1344 मतदाता नौ सितंबर को सायं पांच बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे । परिषद के कुल 17 प्रशासनिक समिति के सदस्य पद के लिए चुनाव हो रहा है। जिसका परिणाम 10 सितंबर को घोषित होगा। 17 सीटों में उप्र से 10 , कश्मीर से 3 और शेष भारत से 4 सीटों पर चुनाव हो रहा है। कुल 1344 मतदाताओं में उप्र से 987, कश्मीर से 44 और शेष भारत से 313 मत है। चुनाव में उतरे दो गुटों ने पैनल बनाकर कुल 29 प्रत्याशी चुनाव में उतारा है। चुनाव कराने की जिम्मेदारी नेशनल सेक्योरिटीज डिपोजिटरीज लि. (एनएसडीएल) को सौंपी है। एनएसडीएल ने मतदाताओं को चुनाव संबंधी ईमेल भेजे जा चुके हैं। चुनाव समिति के सदस्य प्रकाश मणि शर्मा ने बताया कि 10 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक भी नोएडा में चुनाव स्थल पर लोग व्यक्तिगत रूप से आकर ई-वोटिंग कर सकते हैं लेकिन इसके चुनाव नियमावली में परिभाषित प्रक्रिया अपनानी होगी। बताया कि 10 सितंबर को दोपहर 2 बजे मतगणना समाप्त होने के बाद परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed