फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Onion cultivation will be done in 45 hectares, 40 percent subsidy will be given

Bhadohi News: 45 हेक्टेयर में प्याज की खेती होगी, मिलेगा 40 फीसदी अनुदान

Sat, 09 Aug 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Onion cultivation will be done in 45 hectares, 40 percent subsidy will be given
ज्ञानपुर। रबी और जायद के सीजन में प्याज की खेती कर किसान अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकते हैं। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अंतर्गत जिले में 45 हेक्टेयर में प्याज की खेती की जाएगी। शासन स्तर से लक्ष्य तय होने के बाद उद्यान विभाग किसानों के चयन में जुटा है। प्रति हेक्टेयर करीब 50 हजार रुपये खर्च आता है। इसमें से 40 प्रतिशत यानी 20 हजार रुपये किसानों को अनुदान के रूप में मिलेंगे।
विज्ञापन

जिले के किसानों का एक तबका धान व गेहूं की परंपरागत खेती से दूरी बना चुका है। वे तकनीकी खेती की तरफ बढ़ रहे हैं। यहां खर्च कम है मेहनत अधिक है। मेहनत के चलते किसानों को बेहतर मुनाफा मिलता है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत जिले में 45 हेक्टेयर रकबे में प्याज की खेती रबी और जायद के सीजन में की जाएगी। योजना के तहत उद्यान विभाग किसानों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर करेगा। सत्यापन के बाद योजना का लाभ मिलेगा। लाभ पान के लिए ऑनलाइन पंजीयन होना जरूरी है। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अंतर्गत 2025-26 में 45 हेक्टेयर क्षेत्रफल में प्याज की खेती की जाएगी। किसानों की चयन प्रकिया शुरू हो गई है। योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीयन कराकर उसकी एक प्रति कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed