फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One thousand Sanskrit students got scholarship

Bhadohi News: संस्कृत के एक हजार विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

Mon, 28 Oct 2024 03:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
One thousand Sanskrit students got scholarship
कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को संस्कृत छात्रवृत्ति योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में शास्त्री, आचार्य समेत संस्कृत के अन्य विषयों से पढ़ाई करने वाले एक हजार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि सरकार संस्कृत के विद्यालयों एवं छात्र-छात्राओं के उत्थान को लेकर गंभीर है। प्रथमा से लेकर आचार्य तक के छात्रों को छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। जिले के एक हजार छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिला। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि मुख्यमंत्री संस्कृत शिक्षा के उन्नयन, भारतीय संस्कृति का संवर्धन को लेकर गंभीर है। संस्कृत छात्रवृत्ति योजना संस्कृत के क्षेत्र में स्वर्ण काल है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, सीडीओ डॉ.शिवाकांत द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed