{"_id":"633eef9b106fb851a35b063a","slug":"one-more-death-in-aurai-fire-bhadohi-news-vns6777549189","type":"story","status":"publish","title_hn":"औराई अग्निकांड: झूलसे लोगों की निगरानी के लिए आठ कमेटियां गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औराई अग्निकांड: झूलसे लोगों की निगरानी के लिए आठ कमेटियां गठित
विज्ञापन
जीवनदीप हॉस्पिटल भदोही में तीमारदारों से इलाज व राहत सुविधा के संबंध में बात करते डीएम गौरांग रा?
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/औराई (भदोही)। औराई अग्निकांड में बृहस्पतिवार को एक और मौत हो गई। वाराणसी के सर सुंदरलाल अस्पताल बीएचयू में उपचार के दौरान सहसेपुर खरका निवासी राममूरत गौतम ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पूजा पंडाल में आरती के दौरान ढोल बजाने का कार्य करता था। इसके साथ ही अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई। दूसरी तरफ जिलाधिकारी गौरांग राठी ने अग्निकांड में झुलसे लोगों की निगरानी के लिए आठ सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति शिफ्टवार न सिर्फ मरीजों की निगरानी करेगी, बल्कि उनके तीमारदारों की सुविधाओं का भी ध्यान रखेगी।
औराई में दो अक्तूबर की रात दुर्गा पूजा पंडाल के अंदर चल रहे शो के दौरान लगी आग से 77 लोग झुलस गए थे। इस घटना में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। अभी कई अन्य लोग वाराणसी में जिंदगी ेऔर मौत की जंग लड़ रहे हैं। कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा, जिलाधिकारी गौरांग राठी और एसपी डॉ. अनिल कुमार लगातार मरीजों का हाल-चाल ले रहे हैं। मरीजों का अच्छा से अच्छा इलाज हो। इसके लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को आठ सदस्यीय टीम का गठन किया गया। जिलाधिकारी ने इन टीमों को अग्निकांड में झुलसे मरीजों की निगरानी का निर्देश दिया है। डीएम ने वाराणसी में भर्ती मरीजों की निगरानी के लिए मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह और जिले में भर्ती मरीजों के लिए एडीएम न्यायिक शिवनारायण सिंह को नोडल अधिकारी बनाया है। टीम में शामिल चिकित्सक और अधिकारी शिफ्टवार मरीजों और उनके तीमारदारों की देखभाल करेंगे। झुलसे मरीज जीवनदीप भदोही, औराई सूर्या ट्रॉमा सेंटर सहित बनारस और जिले के कई सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा और जिलाधिकारी गौरांग राठी के साथ ही एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बृहस्पतिवार को भी अग्निकांड में झुलसे मरीजों का हालचाल लेने चिकित्सालयों में पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने मरीजों का हाल-चाल पूछा और उनके तीमारदारों को भरोसा दिलाया। उन्होंने चिकित्सकों को मरीजों का समुचित इलाज का निर्देश दिया देते हुए कहा कि किसी प्रकार की कोई कोताही न की जाए। अग्निकांड में झुलसे मरीजों के बेहतर इलाज के लिए जिलाधिकारी ने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष के तौर पर आपातकालीन फंड से धनराशि उपलब्ध कराई है। वाराणसी, प्रयागराज व भदोही के अस्पतालों में उपचार के लिए पहली किस्त के रूप में आठ लाख 95 हजार रुपये की धनराशि दी गई है। सर सुंदरलाल चिकित्सालय बीएचयू एवं ट्रॉमा सेंटर को 3-3 लाख रुपये, पं. दीनदयाल उपाध्याय वाराणसी को 50 हजार, स्वरुपरानी मेडिकल कॉलेज प्रयागराज को 50 हजार, जीवनदीप भदोही को एक लाख और सूर्या ट्रॉमा सेंटर को 75 हजार, आनंद अस्पताल औराई को 20 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। अग्निकांड में झुलसे मरीजों के इलाज के लिए डीएम और सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने एक सप्ताह का वेतन दान कर दिया है। अधिकारीद्वय ने लोगों से भी मदद की अपील की है। कहा कि मरीजों के लिए इलाज के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के भदोही शाखा के बैंक अकाउंट में सहायता राशि भेज सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक, शाखा ज्ञानपुर 07036 , बैंक अकाउंट नंबर 10794999171, आईएफएस कोड स्क्चढ्ढहृ 0007036 है। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर 6306 962798 पर फोन कर सकते हैं। पूजा पंडाल अग्निकांड में जान गंवाने वालों के लिए बृहस्पतिवार को औराई क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शोक सभा आयोजित की गई। साथ ही क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर सहसेपुर और औराई में अखंड ज्योति क्लब द्वारा होने वाला दशहरा मेला रद्द कर दिया गया। बुधवार को अखंड ज्योति क्लब की ओर से एक शोक बैठक बुलाई गई थी। इसमें निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दशहरा मेला नहीं होगा। मौके पर अखंड ज्योति क्लब के अध्यक्ष डॉ. अश्वनी मिश्रा, राजू सिंह, ओम प्रकाश, वेद कुमार दुबे, जमुना मोदनवाल सुशील कुमार शिवराम दुबे आदि उपस्थित रहे।

भदोही के औराई सूर्या ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजो के इलाज की व्यवस्था देखने पहुंचे कमिश्नर योगे?- फोटो : BHADOHI
विज्ञापन