{"_id":"639e11c24b2e841cb3174da5","slug":"one-killed-one-injured-in-road-accident-bhadohi-news-vns688994643","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
सुरियावां/गोपीगंज। जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गोपपुर चौराहा पर वाहन की टक्कर से रयपुरी गांव निवासी राजेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चन (62) की मौत हो गयी। वे गोपीगंज बस स्टैंड के पास नौकरी करते थे, शाम को ड्यूटी से छूटने के बाद पैदल घर जा रहे थे। चौराहा के पास सड़क पार करते समय मिर्जापुर से गोपीगंज की ओर आ रही तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले गयी। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
दूसरी तरफ सुरियावां थाना के क्षेत्र के दानूपुर निवासी लालता प्रसाद (65) घर से लकड़ी काटने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें बाइक सवार ने टक्कर मार दी। एंबुलेंस चालक राकेश कुमार, ईएममटी सुनील कुमार ने घायल व्यक्ति सीएचसी सुरियावा पहुंचाए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ज्ञानपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।