फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One killed from Corona, 19 new infected found

कोरोना से एक की मौत, 19 नए संक्रमित मिले

Mon, 24 May 2021 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
One killed from Corona, 19 new infected found
ज्ञानपुर। कोरोना का असर जिले में धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन मौत का सिलसिला नहीं रुक रहा। सोमवार को एल-2 अस्पताल में एक संक्रमित की मौत हो गई जबकि 19 नए मरीज मिले। 50 संक्रमितों के स्वस्थ होने से एक्टिव केस की संख्या घटकर 268 पहुंच गई है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर ने शासन से लेकर प्रशासन तक को हिला दिया। जिसके कारण 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया गया है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। गुजरे एक सप्ताह में संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। अप्रैल में संक्रमित जहां 100, 150, 200 से 250 तक पहुंच गई थी वहीं एक सप्ताह से 50 से कम मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को आई रिपोर्ट में औराई, सुरियावां, भदोही और डीघ ब्लॉक के अलग-अलग गांव में 19 मरीज मिले। जिले में अब तक 7232 संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमें 6807 स्वस्थ हुए। सोमवार को एक मौत के साथ ही कुल मौत का आंकड़ा 142 पहुंच गया है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि नए संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर जरूरी दवाएं दी जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोरोना को देखते हुए प्रोटोकाल का पालन किया जाए। सामाजिक दूरी, मॉस्क जरूरी और हाथ की सफाई अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed