फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One dead, two injured due to lightning fall

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो घायल

Sat, 18 Apr 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
One dead, two injured due to lightning fall
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत पर अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : BHADOHI
लालानगर/गोपीगंज। गोपीगंज थानाक्षेत्र के चकमांधाता गांव में शनिवार को सुबह बिजली गिरने से एक अधेड़ किसान की मौत हो गई। जबकि उसके दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। मृतक सपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

चकमंधाता गांव निवासी सजावल यादव (50) सपा के चकमांधाता बूथ प्रभारी रहे हैं। वह शनिवार को अपने बड़े भाई गिर्दावल यादव (55) और छोटे लालचंद (45) के साथ में घर के समीप खेत में अपने पशुओं को को चरा रहे थे। इसी दौरान लगभग 7:30 बजे तेज गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से सजावल की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही बिजली की चपेट में आकर उनकी गाय ने भी दम तोड़ दिया। जबकि उनके दोनों सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे हुए दोनों भाइयों को सीएचसी गोपीगंज से रेफर होने के बाद एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया। बिजली गिरने से मौत की सूचना पर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस कप्तान रामबदन सिंह मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी लेने के बाद जिलाधिकारी ने दैवी आपदा के तहत मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की धनराशि 24 घंटे के अंदर जारी करने का निर्देश तहसीलदार को दिया। तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा कि मृतक के परिवार को चार लाख, गाय के लिए 30 हजार और घायलों को 4300-4300 रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed