{"_id":"a536bedd7ad0d4e995923a7d190d7b0c","slug":"omar-has-tended-gradually-to-not-sing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ढली जा रही है उमर धीरे-धीरे' गाने वाला नहीं रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ढली जा रही है उमर धीरे-धीरे' गाने वाला नहीं रहा
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Thu, 11 Dec 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठारी के विट्ठलपुर निवासी पं. दिनेश मिश्र व्यास जिले के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में रामायण, कीर्तन के साथ भजन गीतों के जरिए अपना अलग स्थान बना चुके थे। उनके पिता स्व. सर्वेश्वरी मिश्रा भी बेलवरिया फाग के गायक रह चुके थे। मंगलवार की शाम खेत की सिंचाई करने के बाद घर लौटे तो अचानक पेट में दर्द शुरू हो गया। परिवार के लोग एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर क्षेत्र में पहुंची शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को भोगांव घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि इकलौते बेटे शेखर मिश्रा ने दी। वह अपने पीछे छह बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शोक जताने वालों में शिवकांत शुक्ला, कल्लू मिश्रा, काशी उपाध्याय, दस्यू मिश्रा, विनोद शुक्ल, हजारी दूबे, लाल बिहारी सिंह, भगवानदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन