{"_id":"68f14fe7ffa1765708012538","slug":"old-woman-dies-after-being-hit-by-a-train-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-133349-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: दवा लेने जा रही वृद्धा का ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: दवा लेने जा रही वृद्धा का ट्रेन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के ककराही रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से तीरथ देवी (70) की मौत हो गई। वह गोपीगंज एक निजी अस्पताल में दवा लेने जा रही थी। इस बीच ट्रेन की चपेट में आ गई।
कोतवाली के बंजारी गांव निवासी तीरथ देवी (70) पत्नी स्वर्गीय हरि गौतम की काफी दिनों से तबियत खराब चल रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह वह घर से दवा लेने के लिए गोपीगंज स्थित एक निजी अस्पताल जा रही थी।
ककराही रेलवे फाटक के पास अचानक वे दानापुर-उधना ट्रेन की चपेट में आ गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने शिनाख्त के बाद उनके बेटे राजकुमार गौतम व राज कपूर गौतम को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे बेटों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया।