फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Old man dies after being hit by vehicle

Bhadohi News: वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Sun, 12 Nov 2023 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Old man dies after being hit by vehicle
औराई। कोतवाली क्षेत्र के नटवा गांव के सामने वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोईलरा निवासी राजधर यादव शनिवार की शाम सब्जी लेने के लिए निकले थे। वहां से लौटते समय नटवां के पास वे वाराणसी-प्रयागराज हाईवे को पार कर रहे थे। इस बीच किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें औराई सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजधर की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के असनांव बाजार के समीप स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर के पास शुक्रवार की देर रात बाइक की टक्कर से बाइक सवार समाधा के एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। तीनों सरोई भरत मिलाप देखकर ज्ञानपुर के दुलहीपुर जा रहे थे। घायल दोंनो युवकों को सीएचसी औराई में भर्ती कराया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में सरोई में भरत मिलाप का मेला था। जिसे देखने के लिए औराई समधा खास निवासी फूलचंद यादव का 22 वर्षीय पुत्र प्रदुम यादव अपने पड़ोसी 18 वर्षीय नीरज और 16 वर्षीय राहुल के साथ सर्रोई का भरत मिलाप बाइक से देखने आये थे। देर रात भरत मिलाप देखकर बाइक सवार तीनों युवक समधा खास घर जाने के बजाए किसी काम से रात बभनौटी-असनांव बाजार होते हुए दुलहीपुर जा रहे थे। असनांव बाजार नहर के आगे ब्रह्म बाबा मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। नीरज ने फोन कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन तीनो को सीएचसी औराई लेकर पहुंच गये। जहां डाॅक्टरों ने प्रदुम यादव को मृत घोषित कर दिया। मेला देखकर लौट रहे युवकों के साथ हुए हादसे से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed